asd सूटकेस में मिली युवती की लाश का खुलासा, दिल्ली में प्रेमिका की हत्या कर हापुड़ में फेंकी थी लाश

सूटकेस में मिली युवती की लाश का खुलासा, दिल्ली में प्रेमिका की हत्या कर हापुड़ में फेंकी थी लाश

0

हापुड़, 07 जून। प्रेमी ने ही उधार दिए 5.25 लाख रुपये मांगने और अवैध संबंधों के शक में युवती को गला दबाकर मार डाला था। हत्या करने के बाद शव सूटकेस में बंद करके उसी के पैसों से खरीदी कार में रखकर हापुड़ में फेंककर फरार हो गया। दिल्ली के विनोदनगर के रहने वाले हत्यारोपी सतेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मूल रूप से ग्राम रहूटाखेर थाना कर्वी,चित्रकूट का रहने वाला है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में 30 मई को सिखेड़ा बंबे के पास झाड़ियों के पास सूटकेस में युवती का शव मिला था। उधर, वहीं मृतका के परिजनों ने 28 मई को दिल्ली के मयूर विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

इसी आधार पर पुलिस ने मृतका की शिनाख्त कराई तो पता चला कि वह दिल्ली के मोहल्ला त्रिलोकपुरी निवासी नीलेश है। जांच में शक के आधार पर पुलिस ने उसके प्रेमी वेस्ट दिल्ली के विनोदनगर निवासी सतेंद्र यादव को पकड़़कर सख्ती से पूछताछ की तो किसी क्राइम थ्रिलर की तरह सारी मर्डर मिस्ट्री खुलती चली गई। इंटीरियर डिजाइनर के यहां सुपरवाइजर का काम करने वाले सतेंद्र ने बताया वह और नीलेश एक दूसरे को प्यार करते थे लेकिन पिछले काफी समय से वह बदलने लगी थी। काम के सिलसिले में वह पिछले साल अक्तूबर में पांच माह के लिए पटियाला गया था। उस दौरान वह उसका फोन नीलेश या तो उठाती नहीं थी या फोन बिजी रहता। उसे यकीन हो गया था कि उसकी जिंदगी में कोई और है। इतना ही नहीं उसे उधार दिए गए अपने 5.25 लाख रुपए वापस करने के लिए लगातार दबाव बना रही थी।

नीलेश हत्याकांड का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने दिन रात एक कर दिया था। इस ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। सीसीटीवी की मदद से कार के बारे में जानकारी मिल सकी।

सूटकेस में लाश लेकर आधा किलोमीटर पैदल चला
पुलिस के अनुसार नौ घंटे तक आरोपी लाश के साथ घर में रहा। करीब 8:20 बजे वह शव को सूटकेस में बंद करके घर से निकला। जिसकी सीसीटीवी की फुटेज वायरल हो रही है। वीडियो में वह निलेश के शव वाले सूटकेस को पैदल ले जा रहा है, लेकिन चेहरे पर कोई शिकन और दहशत नहीं है। करीब आधा किलोमीटर दूर खड़ी कार में सूटकेस को खुद रखा।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680