गाजियाबाद 12 जून। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में सूटकेस में मिली महिला की लाश दिल्ली की कविता की निकली। दिल्ली से लाकर यहां फेंकी गई थी। यह बात तब सामने आई, जब पुलिस ने घटनास्थल के 5 Km के दायरे में लगे सीसीटीवी चेक किए। पहला ढाबे पर और दूसरा एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में एक बाइक दिखी। पुलिस ने कविता के दोनों देवर और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से केस खुला है। बाइक पर 2 लोग बैठे दिखे। पीछे बैठे शख्स के पास वैसा ही हरा सूटकेस दिखा, जैसा क्राइम स्पॉट पर मिला है। दोनों ने सफेद चादर में बांधकर सूटकेस को ड्राइवर और सवारी के बीच में रखा है। ये दोनों दिल्ली की तरफ से आए थे। मंगलवार सुबह तड़के 3 बजकर 2 मिनट पर सूटकेस को नहर की पटरी पर फेंका गया। उसके बाद दोनों युवक वापस दिल्ली की तरफ चले गए। यह स्पॉट दिल्ली बॉर्डर से सिर्फ 2km दूर है। हालांकि। दिल्ली में गाजियाबाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर 10 किलोमीटर के दायरे में बाइक को ट्रेस किया। जिसमें बाइक के नंबर के आधार के पर पहचान की गई।
पुलिस ने बताया कि कविता का पति सागर ईंट भट्टे पर काम करता है। कविता (26 साल) पंजाब की रहने वाली है। जहां दिल्ली के करावल नगर में उसकी ससुराल है। पति जब काम पर चला जाता था तो घर में देवर और ससुर परेशान करते थे, और उन्हें वह घर में पसंद नहीं थी।
9 जून की रात को कविता को देवर सुमित, देवर गुड्डू और ससुर हरवीर ने गला दबाकर मार दिया। इसके बाद ससुर और देवर लाश छुपाने के लिए 2 घंटे तक इंतजार करते रहे, और दोनों ने घर में रखे सूटकेस में पहले चादर में लाश को लपेट, फिर सूटकेस में तोड़ मरोड़ के पैक की, और उसके बाद एक अन्य चादर में सूटकेस को लपेटा और बाइक से दिल्ली के करावल नगर से नहर के रास्ते होते हुए गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर क्षेत्र में फेंक दी।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि इस केस में महिला के पति का कोई दोष नहीं है, दोनों देवर और ससुर के खिलाफ हत्या का केस की धारा बढ़ाई जा रही है। तीनों को अरेस्ट कर लिया गया है।