asd अलीगढ़ में पीएसी जवान का शव नाले में मिला, सीसीटीवी से पकड़े गए आरोपी

अलीगढ़ में पीएसी जवान का शव नाले में मिला, सीसीटीवी से पकड़े गए आरोपी

0

अलीगढ़ 27 फरवरी। यूपी के अलीगढ़ में बुधवार शाम पीएसी जवान का शव नाले में मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर तत्काल क्षेत्रिय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की. मृतक की पहचान अमित कुमार पीएसी जवान के रूप में हुई जो पिछले 8 दिन से लापता चल रहे थे. उनके परिजनों ने बन्नादेवी थाना में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था.

अलीगढ़ बन्नादेवी थाना में नगला कलार इलाके में बुधवार को नाले में एक पीएसी जवान का शव मिला. इसकी पहचान आगरा में तैनात 38वीं बटालियन के पीएसी अमित कुमार रहने वाले बुलंदशहर की गई. जानकारी होने पर क्षेत्रिय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और जांच शुरू की. शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी चेक किए, जिसमें दोनों आरोपी नजर आए। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया- घटना वाले दिन शराब के ठेके पर उनकी जवान से दोस्ती हुई। हम लोगों ने साथ में शराब पी। शराब के पैसे देने को लेकर जवान से विवाद हो गया। इसके बाद हमने जवान का बैग और मोबाइल छीन लिया, फिर उसे नाले में धकेल दिया।

पीएसी कॉन्स्टेबल अमित कुमार बुलंदशहर के जसनवादी खुर्द गांव के रहने वाले थे। डेढ़ साल से अलीगढ़ की 38वीं बटालियन में तैनात थे। 18 फरवरी को 3 दिन की छुट्टी लेकर घर के लिए निकले थे। ट्रेन पकड़ने के लिए आगरा गए, लेकिन वह बुलंदशहर नहीं गए, फिर वापस अलीगढ़ आ गए। 18 फरवरी की शाम को अमित ने मथुरा के आकाश और मनोज के साथ सारसौल इलाके में शराब पी थी। इस दौरान जवान ने पत्नी को फोन किया। आरोपियों से भी पत्नी की बात करवाई। सुबह पत्नी और पिता ने अमित को कई बार फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था। 19 फरवरी को पिता देशराज ने अलीगढ़ के बन्नादेवी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस लगातार अमित को ढूंढ़ रही थी। 26 फरवरी की शाम को कुछ लोगों ने बाईपास के नाले में शव पड़ा देखा। पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो पहचान अमित के रूप में हुई।

अमित के पिता सेना से रिटायर हैं और अब खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि अमित तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। कुछ महीने पहले तक वह अपनी पत्नी के साथ अलीगढ़ में किराये के मकान में रह रहा था। इसी बीच पत्नी की तबीयत बिगड़ गई, तो अमित ने उसे गांव भेज दिया। आरोपियों की अमित से कोई जान-पहचान नहीं थी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680