asd ब्यूटी इंस्टिट्यूट में मतांतरण की मुहिम के लिए स्टूडेंट्स को उकसाया, संचालिका और पति को जेल

ब्यूटी इंस्टिट्यूट में मतांतरण की मुहिम के लिए स्टूडेंट्स को उकसाया, संचालिका और पति को जेल

0

मुरादाबाद 27 जुलाई। ब्यूटी इंस्टिट्यूट में मतांतरण की मुहिम चलाने और असली की जगह नकली प्रोडक्ट चेहरे पर लगवाकर प्रयोग कराने के आरोप में संचालिका रक्षंदा खान उर्फ सपना और उनके पति शाहनवाज खान को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में दोनों को कोर्ट में पेश किया गया।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 23 जुलाई को सिविल लाइंस थाने में एक लड़की ने सपना उर्फ मनी वर्मा उर्फ रक्षंदा खान और उसके पति शाहनवाज खान व एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लड़की ने बताया कि वह कांठ रोड स्थित इंस्टिट्यूट में अन्य छात्र-छात्राओं के साथ मेकअप, हेयर ड्रेसिंग समेत अन्य कोर्स कर रही है।

इंस्टिट्यूट में एडमिशन लेते समय उन्हें बताया गया था कि यहां मीट-मछली का सेवन नहीं किया जाता है, लेकिन इंस्टीट्यूट में में मीट मछली खाया जा रहा है। इसके अलावा कलावा, सिंदूर, मंगलसूत्र पहनकर जाने पर उत्पीड़न किया जाता है। इंस्टिट्यूट के अंदर नमाज भी पढ़ी जाती है।

छात्र-छात्राओं ने इंस्टीट्यूट की संचालिका पर आरोप लगाया कि वह हिंदू छात्राओं पर मुस्लिम लड़कों के साथ दोस्ती करने के लिए कहती है। इसके लिए दबाव भी बनाती है। इसके अलावा इंस्टिट्यूट में असली की जगह नकली प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं।
सिविल लाइंस पुलिस ने लगाए गए आरोपों की जांच की। जांच में आरोप सही पाए गए हैं। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित पैसिफिक स्टार होम सोसायटी निवासी रक्षंदा खान और शाहनवाज खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इन दोनों की अन्य गतिविधियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680