asd झारखंड के कई जिलों में 5 सेकंड तक लगे भूकंप के तेज झटके, लोग घरों से बाहर निकले

झारखंड के कई जिलों में 5 सेकंड तक लगे भूकंप के तेज झटके, लोग घरों से बाहर निकले

0

रांची 02 नवंबर। आज सुबह चुनावी राज्य झारखंड में रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का एक कम तीव्रता वाला भूकंप आया। भूकंप का केंद्र पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के पास था, जो खरसावां से लगभग 13 किलोमीटर और जमशेदपुर से 60 किलोमीटर दूर स्थित है।

भूकंप के झटके जमशेदपुर और कोखन क्षेत्र के कई अन्य स्थानों पर महसूस किए गए, जिसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के तीन जिले शामिल हैं। हालांकि भूकंप के इन झटकों से अभी तक किसी भी तरह के कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार झारखण्ड के जमशेदपुर इलाके में शनिवार को सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं रिपोर्ट की मानें तो करीब 5 सेकंड तक भूकंप का यह जोरदार झटका महसूस किया गया। इसके साथ ही झारखण्ड के रांची के तमाड़ में भी भूकंप ने लोगों को दहशत में डाल दिया। शनिवार को रांची में भी सुबह-सुबह भूकंप के चलते धरती करीब पांच सेकेंड तक हिलती रही।

इसके साथ ही झारखण्ड के चाईबासा के चक्रधरपुर इलाके में भी भूकंप के तेज झटकों के चलते लोग डर गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। झटका बेहद तेज बताया जा रहा है। सुबह करीब 9:20 बजे यह भूकंप के आने की खबर सामने आई है। वहीं झारखण्ड के खरसावां जिले से 13 किलोमीटर दूर इस भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है।

भूकंप पृथ्वी की सतह से 10-12 किलोमीटर की गहराई पर आने की आशंका जताई गई थी। स्थानीय निवासियों में भूकंप के झटकों को लेकर कोई बड़ी चिंता नहीं देखी गई है, और सभी सामान्य गतिविधियों में लौट आए हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680