asd यूपी में तूफान-बारिश से तबाही,54 लोगों की मौत

यूपी में तूफान-बारिश से तबाही,54 लोगों की मौत

0

लखनऊ, 23 मई। मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्व और यूपी के दक्षिण पूर्व क्षोभ मंडल में बने दो चक्रवाती दबाव के चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में बुधवार रात से बना बारिश का सिलसिला गुरुवार सुबह तक जारी रहा। तेज आंधी और कहीं-कहीं ओले गिरने से जानमाल का भी काफी नुकसान हुआ। बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से हुए हादसों में 54 लोगों की मौत हो गई। आंधी से आगरा में ताजमहल में लगा सवा सौ साल पुराना दुर्लभ भोजपत्र का पेड़ गिर गया।

अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार शुक्रवार शाम से दो-तीन दिन तक आंधी-बारिश की तीव्रता बढ़ जाएगी। प्रदेश के ज्यादातर जिले जद में आएंगे। बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक आंधी-बारिश से कासगंज में सर्वाधिक छह, फतेहपुर में पांच, औरैया, कानपुर में चार-चार, नोएडा में तीन, गाजियाबाद, कानपुर देहात, इटावा, झांसी, मुरादाबाद, आगरा, फिरोजाबाद में दो-दो, अलीगढ़, हाथरस, अयोध्या, अमेठी, एटा, मथुरा, कन्नौज, बदायूं में एक-एक जान गई है।

आंधी बारिश से वेस्ट यूपी में सात लोगों की मौत
बुधवार देर शाम आंधी के साथ आई तेज बारिश ने वेस्ट यूपी के जिलों में भारी तबाही मचाई। आंधी के चलते बुधवार को मेरठ में तीन, सहारनपुर में दो और बागपत में एक व्यक्ति की जान चली गई थी, गुरुवार को मेरठ में एक, बुलंदशहर में चार, बागपत में दो लोगों समेत सात और लोगों के मरने की पुष्टि हुई। मेरठ, सहारनपुर, बागपत, बिजनौर, हापुड़, शामली, मुजफ्फरनगर में आंधी के चलते जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से बिजली-पानी के लिए लोगों को पूरे दिन परेशान होना पड़ा।
आंधी-बारिश से कासगंज में सर्वाधिक छह, फतेहपुर में पांच, मेरठ, औरैया, कानपुर में चार-चार, बुलंदशहर, नोएडा में तीन, गाजियाबाद, कानपुर देहात, इटावा, झांसी, मुरादाबाद, आगरा, फिरोजाबाद में दो-दो, अलीगढ़, हाथरस, अयोध्या, अमेठी, एटा, मथुरा, कन्नौज, बदायूं में एक-एक जान गई है।

आज भी बारिश के आसार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 65 से ज्यादा जिलों में तेज रफ्तार हवाएं चलने और बारिश के आसार हैं। कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। अरब सागर में बने कम दबाव क्षेत्र के उत्तर की ओर बढ़ने से शनिवार से प्रदेश में बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल में और बढ़ोतरी आएगी। इससे बूंदाबांदी के साथ पारा गिरने से राहत मिलेगी।

सीएम ने दिए तत्काल राहत कार्य के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों के अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नजर रखें। आपदा से जनहानि और पशुहानि में प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें। घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। साथ ही, सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजें, ताकि इस संबंध में आगे कार्यवाही की जा सके।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680