asd अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़, 1 महिला की मौत, 3 घायल

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़, 1 महिला की मौत, 3 घायल

0

हैदराबाद 05 दिसंबर। हैदराबाद में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 1 महिला की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए अल्लू अर्जुन आए थे। थिएटर के बाहर आरटीसी एक्स रोड पर इकट्ठा हुए फैंस अल्लू अर्जुन से मिलना चाहते थे। इसी दौरान अचानक भगदड़ मच गई। धक्का-मुक्की के कारण कई लोग एक-दूसरे पर गिर गए। कुछ लोग घायल भी हुए। स्थिति को कंट्रोल में लाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया।

भीड़ कम होने के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती किया। डॉक्टर ने 1 महिला को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। 3 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस हादसे के बाद अल्लू अर्जुन से भी प्रतिक्रिया ली गई। उन्होंने कहा कि वे हमेशा अपने फैंस से बेहद प्यार करते हैं और इस तरह की घटनाओं से उन्हें बहुत दुख हुआ है। उन्होंने कहा, “मेरे लिए फैंस की सुरक्षा सबसे पहले आती है, और इस हादसे के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है।”जहां एक ओर फिल्म की स्क्रीनिंग में यह हादसा हुआ, वहीं दूसरी ओर पुष्पा 2 को लेकर फैंस और क्रिटिक्स दोनों का प्यार मिल रहा है।

फिल्म के मिडनाइट शोज में फैंस ने शानदार प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर फिल्म के सीन वायरल हो रहे हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन ने साड़ी पहनकर एक बेहतरीन डांस नंबर पेश किया है। आलोचकों ने भी फिल्म की सराहना की है और उम्मीद जताई जा रही है कि पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करेगी। पुष्पा 2 के प्रीमियर शो में मची भगदड़ ने एक खुशहाल मौके को दुखद बना दिया। अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है, लेकिन इस घटना ने इस उत्सव को एक गहरे दुख में बदल दिया। उम्मीद की जा रही है कि आगे से ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सख्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे, ताकि किसी को भी जानमाल का नुकसान न हो।

बताते चले कि पुष्पा-2 500 करोड़ रुपए के बजट में बनी है। यह फिल्म आज यानी 5 दिसंबर को रिलीज हुई। सेंसर सर्टिफिकेट में कहा गया है कि फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 20 मिनट और 38 सेकंड (200.38 मिनट) है। फिल्म के पहले पार्ट पुष्पा का रनटाइम 2 घंटे 59 मिनट था।
यह फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, बंगाली और मलयाली भाषा में रिलीज हुई है। ये पहली पैन इंडिया फिल्म है, जो बांग्ला में भी रिलीज हुई है। फिल्म को स्टैंडर्ड, 3D, IMAX, 4DX, D-BOX फॉर्मेट में रिलीज किया गया है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680