asd सपा विधायक रमाकांत की 23 करोड़ की संपत्ति कुर्क

सपा विधायक रमाकांत की 23 करोड़ की संपत्ति कुर्क

0

आजमगढ़, 14 जून। पवई थाना क्षेत्र के बसही अशरफपुर गांव में शुक्रवार को सपा विधायक रमाकांत यादव की 23.42 करोड़ कीमत की जमीन पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने कुर्क कर ली। गैंगस्टर के मामले में जिला मजिस्ट्रेट ने भूमि को कुर्क करने का आदेश दिया था।

अहरौला के माहुल कस्बे में अपमिश्रित शराब पीने से हुईं मौतों के मामले में फूलपुर से सपा विधायक रमाकांत यादव के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी। माहुल में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई थी। अहरौला थाने में 21 फरवरी 2022 को रंगेश यादव निवासी परतहिया थाना खुटहन जनपद जौनपुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान रमाकांत यादव निवासी सरावां थाना दीदारगंज सहित 13 लोगों के नाम प्रकाश में आए थे।

इसी मामले में रमाकांत के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज हुआ था। रमाकांत यादव केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में निरुद्ध हैं। आरोप है कि उन्होंने अपराध के जरिए अर्जित धन से पवई थाना क्षेत्र के बसही अशरफपुर गांव में 23 करोड़ 42 लाख 81 हजार 400 कीमत कीछह गाटा की अलग-अलग जमीनें खरीदी थीं।

बता दें कि रमाकांत यादव के खिलाफ आजमगढ़ और जौनपुर के विभिन्न थानों में 58 आपराधिक मामले दर्ज हैं. जिनमें हत्या, अवैध शराब निर्माण, लूट, और अपहरण जैसे मामले शामिल हैं. रामकांत यादव की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गैंग को आईएस-133/2025 कोड के तहत अंतरराज्यीय गैंग के रूप में सूचीबद्ध किया गया है.

विधायक रमाकांत यादव पूर्व में बीजेपी में भी रह चुके हैं और वर्तमान में सपा से फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. अब संपत्ति कुर्की ने राजनीतिक हलकों में चर्चा गर्म कर दी है.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680