asd करोड़ों की संपत्ति के मालिक को बेटों ने भेजा बेदखली का नोटिस

करोड़ों की संपत्ति के मालिक को बेटों ने भेजा बेदखली का नोटिस

0

आगरा 26 अप्रैल। आगरा में अपने बेटों से परेशान एक पिता के आंसू नहीं थम रहे हैं। उसे उसके ही बच्चों ने घर खाली करने का नोटिस दे दिया है। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत की है कि मेरे बच्चों को सजा मिले। बेटे-बहुओं ने धोखे से संपत्ति हड़प ली है।

दिल्ली गेट निवासी महावीर प्रसाद जैन ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे-बहुओं के साथ पार्टनरशिप में एक फर्म बनाई थी। उसके लिए 2004 में एक पार्टनरशिप डीड हुई। इस डीड के अनुसार महावीर प्रसाद जैन 35 प्रतिशत के हिस्सेदार थे। उनका बेटा मुकेश कुमार 20, छोटा बेटा सुनित कुमार 10,बड़े बेटे की बहू कोमल 15 और छोटे बेटे की बहू सुप्रिया 20 प्रतिशत के भागीदार थे।

महावीर प्रसाद ने बताया कि उनके बेटे-बहुओं की नीयत में खोट आ गया। उन्होंने धोखे से फर्जी दस्तावेत तैयार किए। उनकी बिना सहमति से उन्हें फर्म से रिटायर दर्शा दिया। फर्जी हस्ताक्षर करा दिए। बैंक से संपत्तियों पर लोन ले लिया। बेटे-बहुओं ने लोन में फर्जीवाड़ा किया। इसकी जानकारी करने पर पता चला कि अब भी वे फर्म में 35 प्रतिशत के भागीदार हैं। इसके बावजूद बेटे-बहू उन्हें फर्म में नहीं आने देते। उनके घरों में नहीं आने देते। दिल्ली गेट के जिस घर में वे रहे हैं, उसे भी खाली कराने का नोटिस दे दिया है।

फफकते हुए महावीर प्रसाद जैन कहते हैं कि मेरे बेटे-बहू को उनके किए की सजा मिले। इसीलिए उन्हें पाल-पोस कर बड़ा किया था। उन्होंने बुरा बर्ताव किया है। उन्होंने पुलिस को भी लिखित शिकायत की थी, जिसके आधार पर बेटे-बहुओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680