asd महाकुंभ में अब तक 37 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, सीएम योगी संग भूटान नरेश ने किया संगम स्नान

महाकुंभ में अब तक 37 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, सीएम योगी संग भूटान नरेश ने किया संगम स्नान

0

प्रयागराज 04 फरवरी। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 का आज मंगलवार (4 फरवरी) को 23वां दिन है। मंगलवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक महाकुंभ का दौरा करने पहुंची। श्रद्धालु आस्था और भक्ति के साथ संगम में डुबकी लगा रहे हैं। बड़ी संख्या में साधु-संत और आम लोग इस दिव्य अवसर का हिस्सा बन रहे हैं। अब तक कुल 37 करोड़ लोग गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगा चुके हैं। सोमवार सुबह 8 बजे तक 30 लाख से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। इससे पहले वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर 2.33 करोड़ लोगों ने अमृत स्नान किया।महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से हुई थी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक महाकुंभ पहुंचे। दोनों ने संगम तट पर गंगा पूजा की और इसके बाद संगम में डुबकी लगाई। दोनों नेता प्रसिद्ध लेटे हुए हनुमान मंदिर और अक्षयवट के दर्शन भी किए। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जाएगा। योगी आदित्यनाथ महाकुंभ में पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर हेलीपैड से संगम नोज तक की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। पीएम के महाकुंभ दौरे को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं।

सीएम योगी और भूटान नरेश के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से श्रद्धालुओं के लिए कुछ स्थलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। प्रसिद्ध लेटे हनुमान मंदिर और अक्षयवट को श्रद्धालुओं के लिए दोपहर 4 बजे तक बंद रखा जाएगा। इससे पहले प्रशासन ने भारी भीड़ और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए कई स्थानों पर एहतियाती कदम उठाए थे। महाकुंभ में अब तक तीन प्रमुख स्नान पर्व पूरे हो चुके हैं,

वहीं 5 फरवरी को पीएम मोदी महाकुंभ आ रहे हैं, ऐसे में योगी हेलीपैड से लेकर अरैल घाट और संगम नोज तक की व्यवस्था को भी देखेंगे।

महाकुंभ का आज 23वां दिन है। अब तक 37 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं। आज सुबह 10 बजे तक 42 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। कल यानी वसंत पंचमी पर 2.33 करोड़ लोगों ने स्नान किया।

इधर, 29 जनवरी को हुई भगदड़ से संबंधित अफवाह फैलाने के आरोप में प्रयागराज पुलिस ने 8 लोगों पर केस दर्ज किया गया। इन्होंने अपने X अकाउंट और इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो-फोटो अपलोड किए थे।

नरसिंहानंद गिरि ने सीएम योगी को खून से लिखी चिट्ठी
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने सीएम योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या पर हिंदू श्रद्धालुओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। उन्होंने पत्र में लिखा कि हिंदू समाज तेजी से खतरे की ओर बढ़ रहा है, और ऐसे में योगी आदित्यनाथ को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और हिंदुओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया। यह पत्र अब चर्चा का विषय बन गया है और इस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680