asd अचुतापुरम में फार्मा फैक्ट्री अग्निकांड में अब तक 17 की मौत, 33 घायल

अचुतापुरम में फार्मा फैक्ट्री अग्निकांड में अब तक 17 की मौत, 33 घायल

0

अमरावती 22 अगस्त। आंध्र प्रदेश के अचुतापुरम में गत दिवस एक फार्मा कंपनी के कारखाने में आग लग गई। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। घायलों को अनकापल्ली और अचुतापुरम के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि अग्निशमन विभाग छह दमकल गाड़ियों की मदद से बचाव कार्य में लगा हुआ है।

अनकापल्ली की जिलाधिकारी विजया कृष्णन ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब सवा दो बजे एसेंटिया एडवांस्ड साइंसेस प्राइवेट लिमिटेड के संयंत्र में हुई। कृष्णन ने बताया कि फैक्टरी में 381 कर्मचारी काम करते हैं। यहां काम दो पालियों में होता है। विस्फोट दोपहर के वक्त भोजनावकाश के समय हुआ। इसलिए कर्मचारियों की उपस्थिति कम थी। उन्होंने संदेह जताया है कि यह विस्फोट बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ है. हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि दुर्घटना रेक्टर विस्फोट के कारण हुई, लेकिन कुछ अधिकारियों का मानना है कि जब एक मंजिल से दूसरी मंजिल पर सॉल्वेंट ऑयल पंप किया जा रहा था, तो उसमें रिसाव हो गया और आग लग गई। इसके बाद एक बड़ा विस्फोट हुआ।

इस यूनिट में करीब 300 कर्मचारी काम करते हैं. दोपहर ढाई बजे के आसपास जब दोनों शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारी इकट्ठा थे, तभी यूनिट के रिएक्टर के पास धमाका हो गया. यह धमाका इतना तेज था कि कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई. जिसके बाद पूरी यूनिट में धुआं भर गया. कर्मचारियों की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी.

जिलाधिकारी ने बताया कि कारखाने में फंसे 13 लोगों को बचा लिया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने लोगों की मौत पर दुख जताया है। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार मृतक श्रमिकों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू गुरुवार को घटनास्थल का दौरा करेंगे। उन्होंने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने पीड़ितों को आश्वासन दिया है कि अगर प्रबंधन की लापरवाही से यह दुखद घटना हुई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले सरकार के आधिकारिक बयान में कहा गया कि सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि आवश्यक हो तो घायल व्यक्तियों को स्थानांतरित करने के लिए एयर एम्बुलेंस सेवाओं का उपयोग करें। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को तुरंत दुर्घटना स्थल का दौरा करने का भी निर्देश दिया।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680