asd एक्सप्रेसवे पर पलटी स्लीपर बस, छह यात्रियों की मौत और 40 घायल – tazzakhabar.com
Date: 13/03/2025, Time:

एक्सप्रेसवे पर पलटी स्लीपर बस, छह यात्रियों की मौत और 40 घायल

0

कन्नौज 06 दिसंबर। कन्नौज में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां डबल डेकर बस एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। 40 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद कई सवारियां बस के नीचे दब गईं। हालांकि मरने वालों का आकंडा अभी भी बढ़ सकता है। रास्ते से गुजर रहे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह घायलों की मदद के रुक गए। उन्होंने फौरन घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। सकरावा थानाक्षेत्र के औरैया बॉर्डर पर हुआ हादसा। इसमें कई घायलों को मिनी सैफई इटावा के लिए रेफर किया गया। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को हुआ।

घायल यात्री ने बताया- हम लोग लखनऊ से बैठे थे। पूरी बस भरी हुई थी। मैं अपनी सीट पर बैठा था। अचानक से बस कैसे लड़ी, कुछ समझ नहीं आया। लोगों को बहुत चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से हम लोग बाहर निकल पाए। बस में लगभग 100 लोग सवार थे। लोगों को काफी चोट आई है। कुछ तो बस के नीचे दबे हुए थे। मौके पर यूपीडा की टीम और पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

घटना की जानकारी पाकर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद, सौरिख थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जिसमें एक महिला है। अभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। हादसे में बस के चालक की भी मौत हो गई है।

एक्सप्रेस वे पर गुजर रहे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया और उनका अच्छे से इलाज करने के निर्देश दिए। मंत्री ने डीएम से भी बात की और हादसे की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680