asd महिला सवारियों से लूट व ठगी करने वाले छह बदमाश गिरफ्तार

महिला सवारियों से लूट व ठगी करने वाले छह बदमाश गिरफ्तार

0

दानपुर (बुलंदशहर) 29 नवंबर। पुलिस ने महिला सवारियों के साथ लूटपाट और ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर भाई-बहन समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बदमाश अलीगढ़, बुलंदशहर, हापुड़ व गाजियाबाद के अलावा आसपास के जिलों में घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से सोने-चांदी के गहने, तीन तमंचे, कारतूस, चाकू, दो कार और लूटी गई एक लाख 39 हजार रुपये की राशि बरामद की है।

एसपी देहात रोहित मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि बुधवार रात डिबाई कोतवाली पुलिस भीमपुर दौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने दो कारों को रोकने का प्रयास किया तो उनके चालक गति और तेज कर अनूपशहर की ओर भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों कारों को अलीगढ़-अनूपशहर रोड़ की सूरजपुर मखेना नहर से पकड़ लिया। कारों में एक महिला समेत पांच लोग सवार थे। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह लूटपाट के इरादे से क्षेत्र में आए थे। पकड़े गए भाई-बहन ने बताया कि वारदातों में उनकी मां कमलेश भी शामिल रहती थी। पुलिस कमलेश और दो अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।

महिला समेत तीन बदमाशों की तलाश में दबिश : गिरोह ने 20 नवंबर को भीमपुर दोराहे से कार में बैठाकर एक महिला को लूटा था । 21 नवंबर को स्थाना के हापुड़ अड्डे पर एक महिला और 24 नवंबर को इसी थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप से बैठाकर एक महिला को लूटा था। आरोपितों ने दो अक्टूबर को धर्मपुर चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति से लूटपाट की थी। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों के अन्य साथी महिला कमलेश पत्नी चंद्रपाल जोगीपुरा खरखौदा मेरठ तथा गुड्डू व प्रदीप उर्फ जैकी निवासी सुनारों वाली गली कोतवाली शहर बुलंदशहर की तलाश शुरू कर दी है।

पकड़े गए बदमाश
• सुरेंद्र पुत्र सत्यवीर गांव जमालपुर थाना क्वार्सी अलीगढ़, अस्थायी पता तंबू मिर्जापुर सिया बाईपास क्वार्सी अलीगढ़ और रामा डेयरी के पास थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर।
• सौदान सिंह पुत्र महावीर निवासी जमालपुर थाना क्वार्सी अलीगढ़, अस्थायी पता मंदी नगला आगरा रोड थाना मडराक अलीगढ ।
• सनी पुत्र विनोद निवासी गेसूपुर थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर।
• मोहित पुत्र चंद्रपाल उर्फ ब्रजलाल निवासी रेलवे स्टेशन के सामने झुग्गी थाना बहजोई जिला संभल, अस्थायी पता जोगीपुरा थाना खरखौदा मेरठ ।
• नीरज पुत्र पप्पू निवासी बझेड़ा थाना गुलावठी बुलंदशहर।
• सोनिया पुत्री चंद्रपाल उर्फ ब्रजलाल निवासी रेलवे स्टेशन के सामने झुग्गी थाना बहजोई जिला संभल, अस्थायी पता जोगीपुरा थाना खरखौदा मेरठ।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680