asd मणिपुर में हिंसा से बिगड़े हालात, 3 जिलों में कर्फ्यू और 5 में इंटरनेट पर लगी रोक

मणिपुर में हिंसा से बिगड़े हालात, 3 जिलों में कर्फ्यू और 5 में इंटरनेट पर लगी रोक

0

इंफाल 11 सितंबर। मणिपुर में हिंसा का दौर अभी थम नहीं रहा है। राज्यों में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। पिछले हफ्ते में 12 लोगों की मौत के बाद मणिपुर फिर से धधक उठा है। प्रशासन ने मणिपुर के तीन जिलों में कर्फ्यू लगा दिया है। वहीं मणिपुर के पांच जिलों में इंटरनेट सेवा पांच दिनों की खातिर निलंबति कर दी गई है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने राज्य में व्याप्त अशांति को देखते हुए सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी कॉलेजों को 12 सितंबर तक बंद कर दिया है।

बढ़ती हिंसा और छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ की दो बटालियन मणिपुर में तैनात करने का फैसला लिया है। इसके तहत सीआरपीएफ के करीब 2,000 जवानों की तैनाती मणिपुर में होगी। इन जवानों की तैनाती आदिवासी बहुल चुराचांदपुर और कांगपोकपी जिले में की जाएगी। सीआरपीएफ की ये दोनों बटालियन तेलंगाना और झारखंड से मणिपुर भेजी जाएंगी।

मणिपुर पुलिस के मुताबिक प्रदेश में पहले से ही सीआरपीएफ और सीमा सुरक्षा बल समेत सेना, असम राइफल्स और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 60,000 से अधिक जवान तैनात हैं। उधर, कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए एक हजार से अधिक छात्रों ने मंगलवार को दूसरे दिन इंफाल में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग की।

गृह आयुक्त एन. अशोक कुमार के मुताबिक मणिपुर के पांच जिलों इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग में पांच दिनों (15 सितंबर तक) के लिए मोबाइल इंटरनेट निलंबित रहेगा। इन जिलों में लीज लाइन, वीएसएटीएस, ब्रॉडबैंड और वीपीएन सेवाओं समेत इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, ‘उपद्रवियों के नफरत फैलाने वाले भाषणों और सोशल मीडिया से हिंसा भड़कने से रोकने के लिए ही सरकार ने इंटरनेट बंद करने का फैसला किया है।’ आशंका जताई गई है कि कुछ लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर राज्य में स्थिति को हिंसात्मक बना सकते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680