asd पति को जहर देकर शव नदी में फेंका, 18 साल पहले की थी लव मैरिज

पति को जहर देकर शव नदी में फेंका, 18 साल पहले की थी लव मैरिज

0

सिद्धार्थनगर 11 जून। सिद्धार्थनगर में पत्नी पति को लेकर मंदिर गई। उसे प्रसाद में जहर देकर मार डाला। शव को पुल से नदी में फेंक दिया। फिर पति की गुमशुदगी की ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा दी। हत्या के समय महिला का प्रेमी भी उसके साथ था। वह प्रेमी के साथ तीन दिन तक घूमती रही।

महिला ने पति के साथ 18 साल पहले लव मैरिज की थी। अब प्रेमी के लिए उसने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने 8 दिन बाद नदी किनारे मृतक का कंकाल बरामद किया। भाई के आरोप पर पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड खुल गया। पुलिस ने महिला से 8 साल छोटे प्रेमी को भी हिरासत में लिया है।

सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के रेहकट नजरगढ़वा गांव निवासी कन्नन (48) ने 18 साल पहले संगीता (35) से लव मैरिज की थी। दोनों का एक 12 साल का बेटा भी है। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा। मगर 2 साल पहले संगीता की मुलाकात बलरामपुर के रहने वाले अनिल शुक्ला उर्फ विवेक (27) से ट्रेन में हुई। दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। वह ललिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर धर्मपुर गांव का रहने वाला है।

संगीता ने अनिल की मुलाकात अपने पति कन्नन से भी करवाई। अनिल का उसके घर अक्सर आना जाना लगा रहता था। कन्नन को इसी बीच पत्नी और अनिल के रिश्ते की भनक लग गई। वह रोक-टोक करने लगा। संगीता हर बार सिर्फ दोस्ती की बात कहकर मामले को टाल देती थी। पति जब ज्यादा विरोध करने लगा तो संगीता ने प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या का प्लान बनाया।
पुलिस ने बताया- 2 जून को संगीता ने घूमने का प्लान बनाया। अनिल को भी बुला लिया। तीनों कार में सवार होकर श्रावस्ती में मौजूद विभूति नाथ मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन किया। वापस आते समय बीच रास्ते में प्रसाद में जहर मिलाकर कन्नन को खिला दिया। इसके बाद बलरामपुर जिले के कोड़ारी पुल पर कार रोकी। फिर पति कन्नन के शव को 25 फीट ऊंचे पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया। 2 जून को सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाने में पति की गुमशुदगी की ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद संगीता और अनिल कार लेकर बलरामपुर और अन्य जिलो में घूमते रहे। 5 जून को संगीता अपने ससुराल वापस पहुंची और पति के गुम होने की बात बताई। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई।

9 जून को कन्नन के भाई बाबूलाल ने- संगीता और उसके प्रेमी पर आरोप लगाया। संगीता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने गुमराह करने की कोशिश की। कड़ाई से पूछने पर उसने हत्या की बात कबूली। बलरामपुर के प्रेमी का भी नाम बताया। संगीता की निशानदेही पर शव बरामद किया गया।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680