asd 5वीं बार की मां बनने वाली है सीमा हैदर, बच्चे का नाम भी फाइनल – tazzakhabar.com
Date: 14/03/2025, Time:

5वीं बार की मां बनने वाली है सीमा हैदर, बच्चे का नाम भी फाइनल

0

नोएडा 15 फरवरी। नोएडा से युवक से पबजी खेलते हुए प्यार के बाद पाकिस्तान की सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ पति, परिवार और मुल्क को छोड़कर चली आई थीं। जमकर मीडिया की सुर्खियां बटोरने वाली सीमा गर्भवती होने की गुड न्यूज पहले ही दे चुकी हैं। वह सचिन के पहले बच्चे और खुद के पांचवीं संतान को जन्म देंगी। अब उन्होंने अपने होने वाली संतान का नाम भी डिसाइड कर लिया है।

सीमा हैदर ने बताया कि वह सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सीमा हैदर ने कहा कि वह इसी साल मां बनेंगी। हालांकि वह कितने महीने की गर्भवती हैं और कब तक जन्म देंगी, यह बात स्पष्ट नहीं है। सीमा हैदर ने कहा है कि अगर उनको और सचिन को होने वाली बेबी लड़की हुई तो उसका नाम मीरा होगा। वहीं अगर लड़का हुआ तो उसका नाम भगवान कृष्ण के नाम पर रखा जाएगा।

पिछले साल सीमा हैदर-सचिन की लव स्टोरी की चर्चा भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान तक में रही है। नए साल पर सीमा हैदर ने एक गुड न्यूज दी है। सचिन के पिता ने भी सीमा हैदर के प्रेग्नेंट होने की खबर पर मुहर लगा दी है। इंटरव्यू के दौरान सचिन के पिता ने कहा कि बहू का हाथ देखा है, उसको लड़का ही होगा। जिसका हाथ देखकर बताता हूं, वो कभी झूठ नहीं होता है।
पब्जी खेलते हुए सचिन को पाकिस्तान की लड़की सीमा हैदर से प्यार हो गया था। पिछले साल सीमा हैदर अपने बच्चों के साथ नेपाल पहुंची थीं। यहां सचिन और सीमा हैदर ने एक मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों सचिन के गांव पहुंचे थे। सीमा हैदर पर आईएसआई एजेंट तक के आरोप लगे थे, लेकिन जांच के बाद सीमा हैदर को क्लीनचिट दे दी गई थी। सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं। सीमा सभी बच्चों को लेकर पाकिस्तान से भारत आई थीं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680