asd हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया की सुरक्षा बढ़ाई, बंबीहा गैंग से खतरा – tazzakhabar.com
Date: 14/03/2025, Time:

हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया की सुरक्षा बढ़ाई, बंबीहा गैंग से खतरा

0

चंडीगढ़ 25 सितंबर। हरियाणा की सिरसा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे गोकुल सेतिया की पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है। उनको 2 अतिरिक्त गनमैन दिए गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुभाषचंद ने थाना प्रभारी (SHO) को तुरंत प्रभाव से उनको गनमैन उपलब्ध करवाने के आदेश दिए हैं।

गोकुल सेतिया ने पंजाब के बंबीहा गैंग से अपनी जान को खतरा बताया था। इसके साथ ही डीएसपी ने पुलिसकर्मियों को सेतिया निवास के आसपास नियमित पेट्रोलिंग करने की भी हिदायत दी है। पुलिस विभाग द्वारा 2 अतिरिक्त गनमैन चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक अस्थायी तौर पर दिए गए हैं। गोकुल सेतिया को इससे पहले 3 गनमैन मिले हुए थे और अब इनकी संख्या 5 हो गई है।

बता दें कि गोकुल सेतिया का परिवार आज नहीं बल्कि पूराने समय से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए हैं। उनके नाना लक्ष्मण दास अरोड़ा भी कांग्रेस के नेता रह चुके हैं और 5 बार विधायक भी बन चुके हैं। गोकुल सेतिया की मां सुनीता सेतिया 2014 में बीजेपी की टिकट पर सिरसा से चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन उन्हें उस समय हार मिली थी। इसके बाद बीजेपी से उनके और परिवार के रिश्ते बिगड़ गए और सेतिया परिवार ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया था।

दरअसल, गोकुल सेतिया को लगभग एक साल पहले धमकी मिली थी। विदेश से कॉल करने वाले ने अपने आप को नामी गैंगस्टर बताते हुए 1 करोड़ की फिरोती की मांग की और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद गोकुल ने सिरसा एसपी को पूरे मामले की शिकायत दी और साथ ही परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। गोकुल के शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने एक साल पहले गोकुल सेतिया पर हमला करने की प्लानिंग कर रहे 3 गुर्गों को सिरसा से गिरफ्तार किया था। उस सयम इन गुर्गों को पंजाब की एंटी टास्क फोर्स ने सिरसा में दबिश देकर पकड़ा था। पुलिस पूछताछ के दौरान अरोपियों ने बताया था कि वह गोकुल सेतिया को मारने के लिए सिरसा आए थे

ज्ञात रहे कि गोकुल सेतिया ने बंबीहा गैंग से अपने जीवन को खतरा बताते हुए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में सुरक्षा के लिए याचिका दाखिल की थी। उन्होंने बुलेट प्रूफ वाहन की मंजूरी के लिए भी आवेदन किया था। न्यायालय के आदेशों पर उनको 2 अतिरिक्त गनमैन उपलब्ध करवाए गए हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680