asd झारखंड में एनडीए में सीटों के बंटवारे पर मुहर, 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, आजसू को 10, जदयू को दो और एक सीट लोजपा (आर) को

झारखंड में एनडीए में सीटों के बंटवारे पर मुहर, 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, आजसू को 10, जदयू को दो और एक सीट लोजपा (आर) को

0

रांची, 18 अक्टूबर। झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। सीट बंटवारे के तहत भाजपा झारखंड की 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं आजसू को 10, जदयू को दो और एक सीट लोजपा(आर) को दी गई है। झारखंड भाजपा के सह-प्रभारी और असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी। झारखंड भाजपा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा-जदयू-आजसू और लोजपा (आर) साथ मिलकर झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है और जल्द ही उम्मीदवारों का भी एलान कर दिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड विधानसभा की जिन 10 सीटों पर आजसू चुनाव लड़ेगी, उनमें सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, इचागढ़, मांडू, जुगसलिया, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा, मनोहरपुर शामिल हैं। वहीं जदयू जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ सीट पर चुनाव लड़ेगी। चतरा विधानसभा सीट चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा रामविलास को दी गई है।

इस घोषणा के वक्त केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान सह प्रभारी और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी भी मौजूद रहे. लेकिन जदयू और लोजपा के कोई भी प्रतिनिधि उपस्थित नहीं रहे.

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग तय हो चुका है और अंतिम समय में एक दो सीट में बदलाव हो सकता है. हिमंता की इन बातों से भी स्पष्ट है कि एनडीए के भीतरखाने में शायद ऑल इज वेल नहीं है. फिलहाल सीट शेयरिंह का आंकड़ा जो भी प्रस्तुत किया गया, शायद आगामी दिनों में उसमें कुछ हेरफेर देखने को मिल सकता है.

उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 23 नवंबर को नतीजों का एलान किया जाएगा। पहले चरण में राज्य की 43 विधानसभा सीटों पर और दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान होगा। झारखंड में एनडीए का मुकाबला झामुमो के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन से होगा, जिसमें झामुमो, कांग्रेस, राजद शामिल हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680