asd कासगंज में एसबीआई के असिस्टेंट मैनेजर ने किया सुसाइड, 2 साल पहले हुई शादी

कासगंज में एसबीआई के असिस्टेंट मैनेजर ने किया सुसाइड, 2 साल पहले हुई शादी

0

कासगंज 06 जनवरी। कासगंज में एसबीआई के असिस्टेंट मैनेजर ने सुसाइड कर लिया। 32 साल के मैनेजर ने रस्सी का फंदा बनाया और पंखे से लटक गए। पति का शव देखकर पत्नी बेहोश हो गई। पत्नी ने बैंक मैनेजर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा- पति को संडे के दिन भी ऑफिस बुलाते थे। विरोध करने पर सस्पेंड कराने की धमकी देते थे। इससे परेशान होकर पति ने जान दे दी।

मामला आवास विकास कॉलोनी का है। हालांकि, असिस्टेंट मैनेजर के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। असिस्टेंट मैनेजर आकाश आवास विकास कॉलोनी में पत्नी-बेटी के साथ रहते थे। दो साल पहले उनकी शादी हुई थी। दोनों की एक साल की बेटी है। 2 दिन पहले, पत्नी भावना अपनी बेटी मिष्टि के साथ मायके गई थी।

भावना ने बताया- सोमवार सुबह 8 बजे मैंने पति को कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। फिर मैंने मकान मालिक अजीत सिंह को फोन मिलाया और पति के बारे में पूछा। मकान मालिक ने रूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। खिड़की से झांक कर देखा तो आकाश का शव फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला। पुलिस और भावना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पत्नी घर पहुंची। पति का शव देखकर बेहोश होकर गिर गई।

पति की मौत को लेकर पत्नी भावना ने बैंक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी ने बताया कि पति का जुलाई, 2024 में कासगंज के मानपुर नगरिया ब्रांच में ट्रांसफर हुआ, तभी से मैनेजर और अन्य बैंककर्मी परेशान करते थे। उन्हें संडे के दिन भी ऑफिस बुलाते थे। पति जब विरोध करते तो उन्हें धमकाते थे। कहते थे- तुम कुछ करते नहीं हो, तुम्हें सस्पेंड करा देंगें। नहीं तो ट्रांसफर करा देंगे। ऑफिस वाले खुद पार्टी करते थे। सारा काम पर पति पर थोप देते थे। वह रात 12 बजे तक काम खत्म करके घर आते थे। आकाश दिल्ली के रोहिणी के रहने वाले थे। उनके पिता जितेंद्र देहरादून में CRPF में दरोगा हैं। आकाश की सैलरी करीब 80 हजार रुएए महीना थी।

सीओ सिटी आंचल चौहान ने बताया- शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680