asd सूचना एवं प्रसारण सचिव के रूप में संजय जाजू ने संभाला कार्यभार

सूचना एवं प्रसारण सचिव के रूप में संजय जाजू ने संभाला कार्यभार

0

नई दिल्ली, 06 फरवरी। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने शीर्ष स्तरीय नौकरशाही में फेरबदल की है। केंद्र सरकार ने सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा को नई जिम्मेदारी दी है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी चंद्रा को स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, वरिष्ठ नौकरशाह संजय जाजू को चंद्रा की जगह नया सूचना एवं प्रसारण सचिव नियुक्त किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी संजय जाजू ने गत दिवस सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया।

उन्होंने अपूर्व चंद्र की जगह ली है, जिन्हें स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया गया है। तेलंगाना कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी जाजू नवंबर 2022 से राज्य सरकार में सेवा दे रहे थे। जाजू इससे पहले रक्षा उत्पादन विभाग में अतिरिक्त सचिव और राष्ट्रीय राजमार्ग एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम के निदेशक रह चुके हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट संजय जाजू के पास फाइनेंस बैकग्राउंड के साथ मैनेजमेंट की डिग्री भी है। जाजू एस्पेन इंस्टीट्यूट से आईएलआई फेलो भी हैं। संजय जाजू ने शहरी, आदिवासी कल्याण और शिक्षा आदि क्षेत्रों में काम किया है। वह सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग में आंध्र प्रदेश सरकार के सचिव के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आठ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और भ्रष्टाचार विरोधी संस्था लोकपाल में नियुक्त किया गया है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680