asd अग्निवीर भर्ती के लिए अब 25 तक पंजीकरण

अग्निवीर भर्ती के लिए अब 25 तक पंजीकरण

0

लखनऊ 11 अप्रैल। अग्निवीर भर्ती के इच्छुक दावेदार अब 25 अप्रैल तक आनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए अग्निवीर व जूनियर कमीशन अधिकारी/अन्य रैंक की भर्ती के लिए आनलाइन कामन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) के लिए पंजीकरण की तारीख बढ़ा दी गई है।
पहले पंजीकरण की अंतिम तारीख 10 अप्रैल थी। सेना भर्ती कार्यालय लखनऊ, आगरा, मेरठ, वाराणसी, बरेली व अमेठी के अंतर्गत आने वाले जिलों के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास और 8वीं पास श्रेणियों के रूप में भर्ती के लिए आनलाइन पंजीकरण चल रहा है।

अग्निवीरों की भर्ती में यह पहला कदम है और इसके बाद आनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा और सेना भर्ती रैली होगी। अग्निवीर के लिए 17 से 21 वर्ष की आयु वर्ग के अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए पात्र हैं। पालीटेक्निक और आइटीआइ डिप्लोमा धारक अतिरिक्त बोनस अंकों के साथ अग्निवीर तकनीकी ट्रेड में प्रवेश के लिए पात्र हैं। भर्ती वर्ष 2025-26 से आनलाइन कामन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) और रैली के संचालन में कुछ बदलाव किए गए हैं।

आनलाइन सीईई 13 भाषाओं (अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया) में और उसके बाद वर्ष के अंत में सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को आनलाइन सीईई के लिए joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना आनलाइन पंजीकरण पूरा करना होगा।

पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को आनलाइन एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपनी पात्रता के आधार पर अग्निवीर प्रवेश की किसी भी दो श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दो विकल्प चाहने वाले अभ्यर्थियों को दोनों श्रेणियों के फार्म अलग-अलग भरने होंगे।
श्रेणियों की प्राथमिकता अभ्यर्थी द्वारा आवेदन चरण के दौरान ही भरी जाएगी। इस वर्ष से 1.6 किमी दौड़ परीक्षण में अतिरिक्त रन टाइमिंग के साथ चार रेस ग्रुप एनक्लोजर शुरू हो रहे हैं।
शारीरिक फिटनेस टेस्ट (पीएफटी) व शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) उत्तीर्ण करने वाले सभी अभ्यर्थियों को नीति के अनुसार अनुकूलन क्षमता परीक्षण से गुजरना होगा। अनुकूलन क्षमता परीक्षण उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी मेडिकल जांच और आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। अनुकूलन क्षमता परीक्षण टैबलेट/मोबाइल फोन पर आयोजित होगा।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680