asd यूपी में भयंकर कोल्ड-डे को लेकर 41 जिलों में रेड अलर्ट घोषित

यूपी में भयंकर कोल्ड-डे को लेकर 41 जिलों में रेड अलर्ट घोषित

0

लखनऊ 26 जनवरी। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही हैं. कोहरे और बर्फीली हवाओं ने लोगों को मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। शीतलहर की वजह से गलन बढ़ गई है। राज्य के ज्यादातर इलाको में कोहरा छाया हुआ है। राजधानी लखनऊ में सुबह से ही घने कोहरे की सफेद चादर छाई हुई हैं। इसके साथ ही सहारनपुर, बरेली, मुजफ्फरनगर समेत 41 जिलों में ठंड का रेड अलर्ट जारी किया गया है। बाकि हिस्सों में भी ठंड से राहत नहीं, यहां भी घने से अधिक कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट हैं।

यूपी में शुक्रवार 26 जनवरी को भी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में आज भी मौसम शुष्क ही रहने के आसार हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोहरे, शीत दिवस और शीत लहर की ट्रिपल मार लोगों को परेशान कर सकती हैं। मौसम विभाग ने आज कई स्थानों पर घने से बहुत अधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। राज्य के कई स्थानों पर शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी के कई स्थानों पर शीतलहर चलने का अलर्ट हैं।

ठंड से राहत के आसार नहीं
उत्तर प्रदेश में 27,28 और 29 जनवरी को भी कोहरा छाए रहने और गंभीर शीत दिवस की संभावना है। हालांकि न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पिछले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में मामूली सी वृद्धि हो सकती है। राज्य में सबसे कम तापमान चुर्क और कानपुर में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इन जिलों में शीत दिवस का रेड अलर्ट
यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, कानपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्दार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र में गंभीर घने कोहरे और भयंकर कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं बलिया, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, फ़िरोजाबाद, एटा, बदायूं, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, नोएडा और गाजियाबाद में कोहरे और कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680