asd आइआइटी रूड़की की मेस में खाने में कूदते दिखे चूहें

आइआइटी रूड़की की मेस में खाने में कूदते दिखे चूहें

0

रुड़की 18 अक्टूबर। देश की शीर्ष शैक्षणिक संस्थाओं में से एक, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की, एक बार फिर विवादों में घिर गया है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की के राधा-कृष्ण भवन की मेस में सब्जी की कढ़ाई एवं बनाने के लिए कूकर में रखे गए चावल में चूहे मिलने का मामला प्रकाश में आया है।
गुस्साये छात्रों ने जमकर हंगामा किया और करीब चार सौ से अधिक छात्रों को दोपहर का खाना नहीं मिला है। मेस की रसोई में चूहे के फोटो एवं वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं।

रुड़की आइआइटी में सभी भवन की अपनी मेस है। गुरुवार को आइआइटी के राधा-कृष्ण भवन की मेस में दोपहर का भोजन तैयार किया गया था। कुछ छात्र खाना खा रहे थे जब अधिकांश खाना खाने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच कुछ छात्र ऐसे ही मेस की किचन की ओर चले गए। यहां का नजारा देखकर वह दंग रह गए। जिस कढ़ाई में सब्जी बनी थी, उसके अंदर दो चूहे थे जोकि कढ़ाई से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन नाकाम साबित हो रहे थे।

इसके बाद छात्रों ने उसकी वीडियो को बना लिया। उन्होंने हंगामा करते हुए दूसरे छात्रों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गई। इसी बीच छात्रों ने देखा कि जिस कुकर में बनने के लिए चावल भिगोकर रखे गए हैं उसके अंदर भी एक चूहा तैर रहा है। पूरी किचन में खाद्य सामग्री के ऊपर नीचे चूहे ही दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच खाना खा रहे छात्रों ने खाना बीच में छोड़ दिया। तब तक यहां पर भीड़ जमा हो गई। छात्रों ने आरोप लगाया कि उनको दूषित खाला खिलाया जा रहा है। इसकी वजह से वह बीमार पड़ सकते हैं। छात्रों को मेस के कर्मचारी समझाते रहे। इसको लेकर नोकझोंक हुई। काफी देर तक हंगामा होता रहा।

नाम ना छापने की शर्त पर कई छात्रों ने बताया कि संस्थान की मेस में साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संस्थान की सड़क एवं पार्क तो चमकाए जा रहे हैं लेकिन मेस में चूहे घूम रहे हैं। गंदगी है। कई बार बताया गया लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680