asd अनंत अंबानी संग राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधे

अनंत अंबानी संग राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधे

0

मुंबई 13 जुलाई। बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को मुंबई के हीरा व्यापारी की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी का फंक्शन मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हुआ। शादी के बाद की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है, जिसमें अनंत और राधिका वरमाला के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं राधिका का विदाई लुक लाइमलाइट लूट रहा है। आज पीएम नरेंद्र मोदी वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंच सकते हैं।

अनंत अंबानी की न्यूली वेड वाइफ राधिका अपने शादी के लुक में बेहद खूबसूरत लगीं. उन्होंने अपने हर फंक्शन में एक से बढ़कर एक इंडियन आउटफिट में अपनी खूबसूरती को निखारा. वहीं सात फेरे के लुक में चौदहवीं का चांद लगने के बाद राधिका अपने विदाई लुक में भी सोने सी सजी नजर आईं.
राधिका मर्चेंट ने अपने शादी लुक से एक नया ट्रेंड सेट किया है. वहीं रिया कपूर ने अब अनंत की दुल्हनिया राधिका के विदाई लुक की शानदार तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है जिन्हें देखकर आप दिल हार बैठेंगे.

बता दें कि अनंत संग शादी की हर रस्म निभाने के बाद राधिका की विदाई का मौका आया इस दौरान भी वे बेहद खूबसूरत लगीं. उन्होंने विदाई सेरेमनी के दौरान मनीष मल्होत्रा का रेड कलर का असली सोने के धागों से बना लहंगा पहना था.

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देश से लेकर विदेश तक की नामचीन हस्तियां शामिल हुई हैं। मनोरंजन जगत के सितारे भी एक-एक कर रेड कार्पेट पर अपना लुक फ्लॉन्ट करते नजर आए हैं। अंबानी परिवार की इस शादी में पूरा बच्चन परिवार भी मौजूद रहा।

अनंत-राधिका की शादी में इन सितारों ने की शिरकत
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड का हर बड़ा सितारा और कई इंटरनेशनल सिलेब्रिटीज शामिल हुए। प्रेगनेंट दीपिका पादुकोण तक पति रणवीर सिंह के साथ इस शाही शादी में पहुंचीं और इंजॉय किया। लेकिन सबकी नजरें कटरीना कैफ पर ठहर गईं। कटरीना, अनंत और राधिका की संगीत से लेकर मेहंदी और हल्दी की रस्म से दूर रही थीं। सिर्फ विक्की कौशल ही शामिल हुए थे। कयास लगाए जा रहे थे कि कटरीना कैफ प्रेगनेंट हैं और इस कारण पब्लिक से बच रही हैं। विक्की से जब पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि वह बाहर गई हुई हैं। लेकिन अब जब वह राधिका और अनंत की शादी में पहुंचीं, तो सब उन्हें देखते रहे।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग में माधुरी दीक्षित के अलावा जॉन सीना, किम कार्दशियन, रजनीकांत, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, शाहरुख खान, महेश बाबू, यश, सलमान खान भी मौजूद रहे. वहीं, कृति सैनन, अजय देवगन, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण भी मेहमान बनकर पहुंचे.

वहीं लाल साड़ी में कटरीना का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था और उनका चेहरा भी दमक रहा था।विक्की कौशल के साथ कटरीना ने वेडिंग वेन्यू में अंदर जाने से पहले खूब पोज दिए और पपाराजी का अभिवादन किया। उधर, आलिया भट्ट ने भी पति रणबीर कपूर के साथ एंट्री मारी और सब एक्ट्रेस पर फिदा हो गए।

आलिया भट्ट किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। वह 160 साल पुरानी साड़ी पहनकर राधिका और अनंत की शादी में पहुंची थीं। उनके इस अंदाज ने फैंस को दीवाना बना दिया।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680