asd यूपी में कल 11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान

यूपी में कल 11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान

0

लखनऊ 10 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न संगठनों की माँग एवं नवमी का त्योहार कल पड़ने के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं को छोड़ते हुए 11 अक्तूबर ( 11/10/2024) को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के निर्देश दिये हैं ।

अक्टूबर का महीना छुट्टियों के मामले में विद्यार्थियों के लिए काफी विशेष होने वाला है क्योंकि इस महीने लगभग 10 से 12 दिनों तक की छुट्टियां स्कूल के लिए निर्धारित करवाई गई है। इन छुट्टियों में पर्व त्योहारों के साथ रविवार तक की छुट्टियों को शामिल किया गया है। अगर इस महीने आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये महीना आपके लिए बेस्ट है क्योंकि इस महीने आपको खूब छुट्टियां मिलने वाली हैं।

ये महीना बच्चों से लेकर ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी के लिए ये महीना बेहद खास होने वाला है। अक्टूबर महीने में त्योहारों के कारण कर्मचारियों की लगातार तीन दिन की छुट्टी रहेगी। इस महीने की 11 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी, 12 अक्टूबर को दशहरा और 13 अक्टूबर को रविवार के कारण स्कूल, ऑफिस से लेकर बैंक में छुट्टी रहने वाली है। इस महीने होने वाली स्कूली छुट्टियों का बेसिक शेड्यूल इस प्रकार है।
12 अक्टूबर विजयादशमी
13 अक्टूबर रविवार
20 अक्टूबर रविवार
27 अक्टूबर चौथा रविवार
29 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक दीपावली

पूरे देश में दुर्गा पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।हिंदू धर्म में सबसे प्रतिष्ठित त्योहारों में से एक मानी जाने वाली दुर्गा पूजा एक ऐसा त्योहार है, जिसका भक्त पूरे साल इंतजार करते हैं। यह त्यौहार राक्षस महिषासुर पर देवी दुर्गा की जीत का जश्न मनाता है। यह त्योहार सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उत्सवों के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बनने के लिए लाखों भक्तों को एकजुट करने में मदद करता है। 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी, जबकि महानवमी 12 अक्टूबर को मनाई जाएगी। उत्सव का अंतिम दिन, विजयदशमी, 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा, इसके बाद विसर्जन के साथ ही त्योहार का समापन हो जाएगा।
नवरात्र के 15 दिनों बाद दीपों का पर्व यानी दीपावली 31 अक्टूबर 2024 को मनाए जाने वाली है जिसके लिए अधिकांश स्थानों पर धनतेरस यानी 29 अक्टूबर 2024 से छुट्टियां मनाई जाएगी तथा दीपावली के मुख्य दिवस पर पूरे देश में सरकारी छुट्टी होगी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680