नई दिल्ली 22 अप्रैल। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में पहली बार अध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी है। यह जिम्मेदारी भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता को मिलेगी। भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद एनडीए अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। दक्षिण भारत से एनडीए के घटक एक दल के नेता ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे राष्ट्रीय नेता को यह जिम्मा सौंपा जा सकता है।
एक अन्य घटक दल के वरिष्ठ नेता ने कहा कि गठबंधन में शामिल 41 दल पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेहतर काम कर रहे हैं। लेकिन, लंबे समय से ऐसे वरिष्ठ नेता की जरूरत महसूस की जा रही थी, जिसके समक्ष गठबंधन के दल अपने मुद्दे रख सकें। इससे समन्वय बेहतर होगा।
पहले यह भूमिका एनडीए संयोजक निभाता था
संयोजक सरकार और घटक दलों के बीच सेतु का काम करता था। पिछले 11 सालों से एनडीए में कोई संयोजक नहीं है। आखिरी बार विपक्ष में रहने के दौरान यह जिम्मेदारी शरद यादव के पास थी। सूत्रों के अनुसार, घटक दलों ने भाजपा के समक्ष फिर ऐसी व्यवस्था का सुझाव रखा। इस पर भाजपा का रुख सकारात्मक है। साथ ही, राज्य स्तर पर संयोजक बनाने का विचार भी है। राज्य में सहयोगी दलों में सबसे वरिष्ठ नेता को संयोजक बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात में भी इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का ऐलान जल्द
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर 16 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर अहम बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक एक हफ्ते के भीतर पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा हो सकती है। बैठक में कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के अध्यक्षों के नामों पर चर्चा हुई है। अगले दो-तीन दिनों में करीब आधा दर्जन राज्यों के अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया 20 अप्रैल के बाद कभी भी शुरू हो सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जनवरी में होना था, लेकिन अप्रैल आधा बीत जाने के बाद भी नहीं हो सका है। जेपी नड्डा जनवरी, 2020 से राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। पार्टी संविधान के मुताबिक उनका कार्यकाल जनवरी, 2023 में खत्म हो गया, लेकिन लोकसभा चुनाव समेत कई बड़े चुनावों के मद्देनजर उनका कार्यकाल आगे बढ़ा दिया गया।
चुनाव में देरी की 3 वजह
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के 8 दावेदार नए BJP अध्यक्ष के सामने होंगे 12 अहम चुनाव पार्टी के नियम के अनुसार BJP अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है। एक व्यक्ति 2 बार से अधिक पार्टी का अध्यक्ष नहीं बन सकता। ऐसे में अब पार्टी के नए अध्यक्ष को 12 अहम चुनाव अपने कार्यकाल में कराने होंगे।
अध्यक्ष पद के दावेदारी में ये शामिल
शिवराज सिंह चौहान
सुनील बंसल
धर्मेन्द्र प्रधान
रघुवर दास
स्मृति ईरानी
वानति श्रीनिवासन
तमिलिसाई सौंदर्यराजन
डी. पुरंदेश्वरी