asd प्रशांत किशोर की पार्टी ने रामगढ़ उपचुनाव के लिए घोषित किया उम्मीदवार

प्रशांत किशोर की पार्टी ने रामगढ़ उपचुनाव के लिए घोषित किया उम्मीदवार

0

पटना 22 अक्टूबर। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन सुराज पार्टी ने बिहार की रामगढ़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सुशील कुशवाहा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। किशोर ने कैमूर जिले में मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।

पूर्व बसपा नेता कुशवाहा ने 2019 का लोकसभा चुनाव बक्सर से लड़ा था। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र बक्सर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। राजद विधायक सुधाकर सिंह के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद रामगढ़ सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया। बिहार की चार सीटों- रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज सीट के लिए उपचुनाव होंगे। मतदान 13 नवंबर को होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इन चारों सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहे हैं क्योंकि वहां के विधायक लोकसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं।

जन सुराज पार्टी ने पहले ही थल सेना के पूर्व उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल कृष्ण सिंह को तरारी विधानसभा सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

मनोज भारती ने बताया कि सुशील सिंह कुशवाहा की कैमूर जिले में एक समाजसेवी के रूप में पहचान है। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के साथ 30 साल तक काम किया है। कुशवाहा हमेशा से समाज के सभी वर्गों के लिए काम करते रहे हैं, खासकर दलित समाज के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए। ‘मुझे हमेशा से सभी समुदाय के लोगों का समर्थन मिला है। मैं रामगढ़ में रहूं या पटना में या दिल्ली में, मैं हमेशा अपनी मिट्टी से जुड़ा रहता हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आज बिहार और रामगढ़ में समाज का एक बड़ा तबका मानव जीवन की पांच बुनियादी जरूरतों – शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, कपड़ा और मकान से वंचित है। अगर जनता उन्हें मौका देती है तो वह लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे।’

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680