asd यूपी के 26 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

यूपी के 26 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

0

लखनऊ 10 मई। उत्तर प्रदेश में मौसम पल-पल अपना मिजाज बदल रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है, जिसके चलते ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है. आसमान साफ है और तेज धूप खिल रही है. ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है. इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 26 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश होने अलर्ट जारी किया है. फिलहाल यूपी में 11 मई तक बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में बिजली गिरने और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ में कुछ स्थान पर बादल छाए रह सकते हैं. ज्यादातर जगह पर आसमान साफ रहेंगे, तेज धूप खुलेगी. अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

इन इलाकों में तेज आंधी चलने की संभावना
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर-खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रूखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन और झांसी में 50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि आने वाले 24 घंटे के बाद आसमान साफ हो जाएगा. अधिकतम तापमान में तीन से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680