asd तार चोरी करने वाले गैंग के 5 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तार चोरी करने वाले गैंग के 5 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

हापुड़ 13 फरवरी। देर रात गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस की तार चोरी कर रहे बदमाशों से हुई मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो घायलों सहित 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घायल बदमाश तार चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। आरोपियों के खिलाफ दर्जनभर से अधिक मुकदमें दर्ज हैं और मेरठ पुलिस को घायल आरोपियों की गैंगस्टर के मामले में तलाश थी। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के सदस्यों ने 20 दिसंबर को गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

दरअसल, गढ़ सर्किल के डीएसपी आशुतोष शिवम ने जानकारी देते हुए बताया कि गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने देर रात गांव खिलवाई के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को चिंगारी दिखाई दी, पुलिस नें मौके पर जाकर देखा तो कुछ लोग खंभे पर चढ़कर बिजली का तार काटने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस द्वारा उन्हें चेतावनी दी गई तो उन्होंने अवैध हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि उनके साथ साथी मौके से फरार हो गए। लेकिन, पुलिस नें कांबिग कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएसपी नें बताया कि पूछताछ पर पता चला कि घायल आरोपियों के खिलाफ दर्जनभर से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के चोर/लुटेरेहैं। जिनके विरुद्ध मेरठ, मुजफ्फरनगर व हापुड़ में चोरी, डकैती, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट आदि के करीब डेढ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

डीएसपी नें बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचा मय जिन्दा/खोखा कारतूस, तार चोरी की घटना में प्रयुक्त एक मेजिक (छोटा हाथी), कटे हुए चोरी के तार, एवं तार काटने/चोरी करने के उपकरण बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम सुहेल पुत्र सरताज (घायल), दानिश पुत्र आलम (घायल), चांद पुत्र इस्लामुद्दीन, आरिफ पुत्र सुबराती व सोहेल पुत्र दिलशाद बताया है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680