asd महराजगंज में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, आठ मजदूर घायल

महराजगंज में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, आठ मजदूर घायल

0

महराजगंज 29 अप्रैल। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहनपुर उत्तरी बाईपास के समीप निर्माणाधीन ओवरब्रिज सोमवार की देर रात अचानक भरभराकर ढह गया, जिससे वहां कार्य कर रहे आठ मजदूर घायल हो गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को मलबे के नीचे से निकाल कर आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सोमवार को मोहनापुर उत्तरी बाईपास पर रेलवे ट्रैक के उत्तरी छोर पर छत लगाने का काम चल रहा था। छत का काम जैसे पूरा होने वाला था कि रात्रि 12 बजे पूरी छत भरभरा कर गिर गई, जिससे वहां कार्य कर रहे अनिल, योगेश, सुरेंद्र व योगेन्द्र गांव चौक, थाना जंक्शन, जिला हाथरस, टिंकू, लोनी व धर्मपाल गांव व थाना कचला, जिला बदायूं व मुखलाल निवासी बलोनी जिला बांदा दब गए।
सभी घायलों को निकाल आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

हादसा होने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। उनका आरोप है कि ओवर ब्रिज के निर्माण में घटिया सामाग्री का यूज किया जा रहा है। तभी ये हादसा हुआ है। रात में हादसा होने की वजह से घायल होने वालों की संख्या कम है। सुबह होता तो कई लोग घायल हो जाते। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका यह भी कहना है कि जिम्मेदारों ने घटना छुपाने के लिए आधा मलबा रात में ही हटवा दिया।

महराजगंज के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में गोरखपुर सोनौली हाईवे पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। मार्च 2024 में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। पीएनसी नाम की कार्यदायी संस्था इस ओवर ब्रिज का निर्माण करवा रही है। इसकी लागत 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ओवर ब्रिज की लंबाई करीब 110 मीटर बताई जा रही है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680