asd अन्य भी सबक ले सके! यूटयूबर रणवीर अल्लाहवादिया के चैनल पर लगे रोक, जेल भेजकर किया जाए सामाजिक बहिष्कार

अन्य भी सबक ले सके! यूटयूबर रणवीर अल्लाहवादिया के चैनल पर लगे रोक, जेल भेजकर किया जाए सामाजिक बहिष्कार

0

ग्रामीण कहावत फलदार वृक्ष हमेशा झुकता है और बिना फल वाला अकड़ से उंचा होता रहता है। लेकिन उसका उपयोग रसीले फलों के समान के नहीं होता लेकिन उसे गलतफहमी बड़ा होने की बनी रहती है। शायद ऐसा ही देश के पीएम के हाथों पिछले वर्ष ऑफ द ईयर से सम्मानित हो चुका रणवीर अल्लाहवादिया के बारे में कह सकते हैं। लगभग एक करोड़ सब्सक्राइबर और 45 लाख फॉलोवर वाले इस यूटयूबर के द्वारा बीते दिनों इंडियाज गॉट टैलेंट के एक शो में एक प्रतियोगी से उसके माता पिता और उसके यौन जीवन पर पूछे गए सवाल के लिए विवाद गहराता ही जा रहा है। मजे की बात यह है कि यूटयूबर को उसके बाद से ना तो युवा ही पसंद कर रहे हैं ना बुजुर्ग। बताते चलें कि इस रियलटी शो के एपिसोड फूहड़ सामग्री से भरे रहते हैं। खबर के अनुसार
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहवादिया इस वक्त अपने एक विवादित बयान को लेकर लोगों की नाराजगी का सामना कर रहे हैं। वे समय रैना के यूट्यूब शो श्इंडियाज गॉट लैटेंट में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर घिरे हुए हैं। मामले पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब को नोटिस जारी किया था। साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी वीडियो हटाने की मांग की थी। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि यूट्यूब ने मामले में कार्रवाई करते हुए वीडियो हटा दिया है।
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट काफी चर्चा में रहता है। मगर, कई बार यहां लोगों से विवादित सवाल भी पूछ लिए जाते हैं। इस बार तो हद हो गई। शो में इस बार नए एपिसोड में यूट्यूबर आशीष चंचलानी, अपूर्वा मुखीजा, रणवीर अल्लाहवादिया नजर आए। शो में रणवीर अल्लाहवादिया ने माता-पिता को लेकर कुछ ऐसी सवाल कर दिया कि उनकी खूब आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है तो उनके खिलाफ अब शिकायत भी दर्ज हो चुकी है।
इंडियाज गॉट लैटेंट के हालिया शो में इस बार गेस्ट जज के तौर पर जसप्रीत सिंह, आशीष चंचलानी, और अपूर्वा मखीजा जैसे कंटेंट क्रिएटर शामिल थे। शो के दौरान रणवीर अल्लाहवादिया ने एक प्रतियोगी पर उनके माता-पिता को लेकर कुछ अश्लील टिप्पणी की थी, जिसे लेकर अब वह विवादों के घेरे में आ गए हैं। इस सवाल ने समय रैना को भी चौंका दिया। हालांकि, समय हमेशा से ही मजाकिया स्वभाव के लिए जाने जाते रहे हों। उन्होंने कहा, क्या बकवास है? समय रैना को यह पूछते हुए भी सुना गया, क्या हो गया है रणवीर भाई को? हालांकि, अब इस एपिसोड के टेलिकास्ट होने के बाद रणवीर इलाहाबादिया को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
कौन हैं रणवीर अल्लाहवादिया?
रणवीर चर्चित यूट्यूबर हैं। उन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ यूट्यूब कंटेट अवॉर्ड और मोस्ट स्टाइलिश एंटरप्रेन्योर इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड मिल चुका है। रणवीर अल्लाहवादिया बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स, एस्ट्रोलॉजर समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े दिग्गज लोगों के इंटरव्यू लेते नजर आ चुके हैं। रणवीर अपने पाडकास्ट, स्टाइलिश लुक और फिटनेस को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। रणवीर बियर बाइसेप्स नाम का एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर यूट्यूब और पॉडकास्ट से लगभग 35 लाख रुपये महीने की कमाई करते हैं।
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहवादिया की विवादित टिप्पणी पर एनएचआरसी (राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग) सदस्य प्रियांक कानूनगो ने यूट्यूब की पब्लिक पॉलिसी हेड मीरा चैट को पत्र लिखा है। उन्होंने निर्देश दिया है कि यूट्यूब से संबंधित एपिसोड/वीडियो को हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए। ऐसी सामग्री को हटाने से पहले आपको संबंधित पुलिस अधिकारियों को चौनल और विशिष्ट वीडियो का विवरण प्रस्तुत करना होगा, जहां आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। इस संबंध में एक कार्रवाई रिपोर्ट इस पत्र के जारी होने की तारीख से तीन (10) दिनों के भीतर आयोग को प्रस्तुत की जाएगी।
मुंबई पुलिस और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सदस्य में भी शिकायत हो चुकी है। भाजपा और शिवसेना ने भी इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सबको है लेकिन दूसरों की स्वतंत्रता अतिक्रमित नहीं करने दी जाएगी। भले ही रणवीर अल्लाहवादिया ने बिना शर्त माफी मांगी हो लेकिन उसका तरीका और अकड़ से यह लगता है कि उन्हें मन से कोई अफसोस नहीं है कि उन्होंने समाज में सबसे पवित्र और रिश्तों के संदर्भ में इस प्रकार की गंदगी परोसने की कोशिश की। उसके लिए उन्हें जेल तो भेजा जाना चाहिए और पीएम की तरफ से दिया गया सम्मान भी वापस लिया जाए और इनके यूटयूब चैनल पर भी प्रतिबंध लगाया जाए क्योंकि भविष्य में यह कोई ऐसी टिप्पणी भी कर सकते हैं जो बवाल का कारण बन सकती है। यह कार्रवाई इसलिए भी जरूरी है कि अन्य यूटयूब चैनल चलाने वाले अपने शो में नग्नता परोसने की कोशिश करते है उन्हें भी सबक मिले। मेरा मानना है कि भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखकर अश्लीलता फैलाने वाले मंच पर पूर्ण रूप रूप से रोक लगाई जाए और भविष्य में वह इस क्षेत्र में सक्रिय ना हो पाए उसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए। मैं किसी के बारे में अपशब्द नहीं बोलता लेकिन रणवीर अल्लाहवादिया ने जो कृत्य किया वे बेहद घिनौना है। इसके खिलाफ बड़ी से बड़ी कार्रवाई हो और इसका बहिष्कार किया जाए। क्योंकि हम कितने एडवांस हो जाए या पश्चिमी देशों की सभ्यता को मानने लगे लेकिन माता पिता के बारे में इस तरह की बातें ना तो करते हैं ना शोभा देती है।
(प्रस्तुतिः रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680