asd शादी के दिन डॉक्टर दुल्हन की फैली मौत की अफवाह, ब्यूटी पार्लर से महिला मित्र के साथ फरार

शादी के दिन डॉक्टर दुल्हन की फैली मौत की अफवाह, ब्यूटी पार्लर से महिला मित्र के साथ फरार

0

मुजफ्फरनगर 19 फरवरी। मुजफ्फरनगर में डॉक्टर दूल्हा-दुल्हन की बारात के स्वागत की तैयारी चल रही थी। रात के करीब 9 बजे थे। अफवाह फैली कि ब्यूटी पार्लर में डॉक्टर दुल्हन को हार्टअटैक आया और उसकी मौत हो गई। यह खबर तेजी से फैली। सुबह होते ही नया मोड़ आ गया। दरअसल, दुल्हन की मौत नहीं हुई थी, वह अपनी महिला मित्र के साथ फरार हो गई थी। पुलिस ने महिला मित्र के साथ दुल्हन को हिरासत में ले लिया है। दुल्हन और उसकी महिला मित्र नई मंडी कोतवाली में मौजूद हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।

दरअसल मुज़फ्फरनगर के थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर निवासी डॉ भारत भूषण के लड़के डॉ विजय भूषण के साथ झाँसी की डॉ सुसष्मा के साथ शादी होना तय हुआ था. करीब 3 महीने पहले दोनों की सगाई हो गई थी। जिसके बाद लड़की के परिवार वाले मुज़फ्फरनगर आकर ही शादी कर रहे थे. मंगलवार को डॉ विजय भूषण बारात लेकर नाथ फार्म मे जाने वाला था शादी के कुछ ही घंटे बचे थे की दुल्हन सुसष्मा की ब्यूटी पार्लर मे हार्ट अटैक आने से मौत की खबर फ़ैल गयी.

दुल्हन की मौत की खबर सुनते ही बारात वापस लौट गयी परिवार मे कोहराम मच गया दोनों ही परिवार के लोगो ने मीडिया से दुरी बना ली और ये घटना अखबारों की सुर्खिया बन गयी. दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत की घटना मे उस समय नया मोड़ आ गया जब नई मंडी कोतवाली पुलिस ने हार्ट अटैक से मरी दुल्हन सुसष्मा को उसकी महिला मित्र सीमा के साथ जनपद के बहार से बरामद कर लिया है.

पुलिस दुल्हन व उसकी महिला मित्र को बरामद करके नई मंडी थाने मे ले आयी है. पुलिस फिलहाल दुल्हन व उसकी महिला मित्र से पूछताछ मे जुटी है. फिलहाल पुलिस पूछताछ के बाद दुल्हन व उसकी महिला मित्र को कोर्ट मे पेश करेगी.

इस मामले में परिवार के लोग कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। वहीं पुलिस शाम तक मामले में जानकारी देने की बात कह रही है। बता दें, सुषमा और सीमा झांसी की रहने वाली हैं। दोनों में प्रेम संबंध होने की बात कही जा रही है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680