asd होली पर मिलावटी उत्पाद बेचने वालों की अब खैर नहीं, खाद्य विभाग ने छापेमारी के लिए गठित की पांच टीमें

होली पर मिलावटी उत्पाद बेचने वालों की अब खैर नहीं, खाद्य विभाग ने छापेमारी के लिए गठित की पांच टीमें

0

मेरठ 04 मार्च (प्र)। रंगों का त्योहार होली करीब है। ऐसे में होली के रंग में भंग न पड़े इसके लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। दरअसल, होली पर घर और बाजारो में गुजिया, समोसे, खस्ता मठरी आदि पकवानों को तैयार किया जाता है। जिसमें इस्तेमाल दुग्ध पदार्थ व तेल से दोगना मुनाफा कमाने के लिए कुछ मिलावटखोर आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हैं। इसी पर नकेल कसने के लिये खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अपनी रणनीति तैयार करते हुए मिलावटी मावा बेचने वाले की छापेमारी के पांच टीमे गठित कर दी है। जोकि शहर में विभिन्न दुकानों, डेयरियों व फैक्ट्री पर जाकर पैकेट बंद व खुले मावा, खोया, ड्राई फ्रूट, सूजी, मैदा, तेल, घी, डालडा, नमकीन तैयार करने वालों पर खाद्य पदार्थों के नमूने लेगी। साथ ही मिलावटी सामान बेचने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

शासन के आदेश पर समय समय पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाने का आदेश है और मावा व दूध से बने पदार्थ की अधिक खपत को मद्देनजर रखते हुए दो जिला स्तर पर तीन तहसील में पांच टीमों का गठन किया गया है। इसके साथ ही प्रथम चरण में एक मार्च से आज तक शहर में पनीर के लिए अभियान चलाया गया था। जिसमें सर्वे के तौर पर पनीर के 15 नमूने लिए गए हैं। जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। साथ ही अन्य जगह पर गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर नमूने लेकर कार्रवाई होगी।

प्रदेश के जनपदों को पांच श्रेणियों में बांटा
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि होली को देखते हुए पांच टीम को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया। जिसमें तीन टीम तहसील सदर, मवाना और सरधना के लिए गठित की गयी है व दो टीमें शहर के लिए गठित की गयी है। यह अभियान एक मार्च से शुरू होकर 13 मार्च तक अनवरत चलाया जाएगा।

शिकायतों पर तुरंत होगा एक्शन
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया की यदि कोई व्यक्ति विभागीय टोल फ्री नंबर, आईजीआरएस शिकायत, मुख्यमंत्री पोर्टल, डीएम पोर्टल सहित अन्य ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत करता है तो खाद्य विभाग द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि सरकार के मुताबिक हर किसी को कारोबार करने दिया जाए अगर कोई व्यक्ति समस्वास्थ्य के विरुद्ध किसी सामग्री का प्रयोग कर रहा है तो उसके नमूने की जांच होगी अगर जांच से संतुष्ट नहीं है तो दूसरी जांच केंद्रीय लैब में होगी। दोनों जांचों में खरा न उतरने पर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

होली से पहले किया 51 मामलों का निस्तारण
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने बताया होली से पूर्व फरवरी माह में न्यायालय द्वारा 51 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। जिसमें कुल 13 लाख का जुर्माना वसूला गया है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680