asd सरकारी बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब 7.40 फीसदी तक मिल रहा ब्याज

सरकारी बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब 7.40 फीसदी तक मिल रहा ब्याज

0

नई दिल्ली 10 अगस्त। पिछले दो महीनों में कई सरकारी बैंकों (PSU) ने अपनी सावधि (FD) के ब्याज दरों में बदलाव किया है। अगस्त महीने में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव करने वाले बैंकों में यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक समेत कई दूसरे बैंक शामिल हैं। ब्याज दरों में बदलाव के बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 333 दिनों की एफडी पर 7.40% प्रति वर्ष तक की उच्चतम ब्याज दर प्रदान कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष और उससे अधिक आयु के) को 0.50% और सुपर सीनियर सिटीजन यानी 80 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को एफडी पर 0.75% अधिक ब्याज दिया जा रहा है।

SBI की स्पेशल एफडी
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने “अमृत वृष्टि” नाम से एक नई सीमित अवधि की एफडी स्कीम शुरू की है। अमृत ​​वृष्टि योजना 444 दिनों की एफडी पर 7.25% प्रति वर्ष की आकर्षक ब्याज दर प्रदान करती है। इस विशेष एफडी में बैंक ब्रांच, इंटरनेट बैंकिंग और योनो एप के माध्यम से निवेश किया जा सकता है।

प्रमुख बैंकों में बैंक ऑफ बड़ौदा 399 दिन के जमा पर 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ इंडिया 666 दिन के जमा पर 7.30 फीसदी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र 777 दिन के जमा पर 7.25 फीसदी और केनरा बैंक 444 दिन के जमा पर 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। सेंट्रल बैंक 444 दिन के जमा पर 7.30 फीसदी, इंडियन बैंक 444 दिन और पंजाब नेशनल बैंक 444 दिन के जमा पर 7.25 -7.25 फीसदी ब्याज दे रहे हैं। यूनियन बैंक 333 दिन के जमा पर सर्वाधिक 7.40 फीसदी ब्याज दे रहा है। पिछले दो महीने में ज्यादातार सरकारी बैंकों ने एफडी और कर्ज दोनों को महंगा कर दिया है।

दरअसल, बैंकों की कर्ज की दर में जमा से ज्यादा वृद्धि हो रही है। इसलिए बैंकों के पास फंड की कमी हो रही है। हाल में कर्ज की वृद्धि दर 16 फीसदी और जमा की वृद्धि दर 10 फीसदी रही है। बृहस्पतिवार को आरबीआई ने भी बैंकों को जमा की दिक्कत से निपटने के लिए सलाह दी।

केनरा बैंक का कर्ज हुआ 0.05 फीसदी महंगा
केनरा बैंक ने सभी अवधि के कर्ज को 0.05 फीसदी महंगा कर दिया है। इससे होम लोन, कंज्यूमर लोन सहित सभी तरह के कर्ज पर ज्यादा ब्याज देना होगा। एक साल के कर्ज की दर अब 9 फीसदी होगी। तीन साल की 9.40 फीसदी और दो साल की दर 9.30 फीसदी होगी। एक माह, तीन माह व छह महीने की दर 8.35 से 8.80 फीसदी के बीच होगी। नई दरें 12 अगस्त से लागू होंगी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680