asd अब बिना इंटरनेट के चलेगा Google Maps! जानें कैसे करें …

अब बिना इंटरनेट के चलेगा Google Maps! जानें कैसे करें …

0

नई दिल्ली 07 जून। इंटरनेट के बिना भी अब गूगल मैप ऐप का प्रयोग संभव हो सकता है। खासकर, वहां जहां नेटवर्क या इंटरनेट की समस्या है। इस ऑफलाइन फीचर की मदद से आप बगैर इंटरनेट के भी थोड़ी सी सेटिंग करके ड्राइविंग या पर्यटन के दौरान अपना रास्ता ढूंढ़ सकते हैं। कैसे? जानते हैं।

ऐसे काम करेगा यह फीचर: ऑफलाइन गूगल मैप्स फीचर आपको किसी खास इलाके का मैप पहले से डाउनलोड करने की सुविधा देता है, जिससे आप बिना इंटरनेट के भी उस इलाके में नेविगेशन कर सकते हैं। हालांकि, इसमें यातायात अपडेट या दूसरे रास्तों के चुनाव के लिए वैकल्पिक सुझाव नहीं मिलते, लेकिन इसके अलावा बाकी नेविगेशन अच्छी तरह काम करता है।

पांच चरणों में सेटअप करें : सबसे पहले एंड्राॅइड या आईओएस पर गूगल मैप ऐप खोलें। उस जगह का नाम सर्च करें, जिसे आप ऑफलाइन सेव करना चाहते हैं (जैसे दिल्ली, मुंबई आदि)। संबंधित लोकेशन खुल जाएगा। लोकेशन खुलने के बाद नीचे दिए गए डाउनलोड या ऑफलाइन मैप्स के विकल्प पर क्लिक करें। ऐसा करते ही एक स्क्रीन खुलेगी, जिसमें मैप का एरिया दिखाई देगा। इसे जूम करके अपने अनुसार सेट करें।

अंत में डाउनलोड पर क्लिक करें : एरिया चुनने के बाद, डाउनलोड पर टैप करें। आपने जिस मैप को चयन किया है, वह कुछ ही मिनटों में डाउनलोड हो जाएगा। इस तरह आप जब चाहें उस एरिया के मैप को बगैर इंटरनेट के भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

हर तीस दिन में करता है अपडेट : गूगल मैप्स ऑफलाइन मैप्स को हर 30 दिन में एक बार अपडेट करता है। आप चाहे तो खुद भी उसे अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल मैप्स> योर प्रोफाइल> ऑफलाइन मैप्स > थ्री डॉट्स > अपडेट के पाथ पर जाकर सेटिंग करनी होगी। मैप ऑफलाइन अपडेट होता रहेगा।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680