नई दिल्ली 27 मई। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान कार्यक्रम के लिए मंजूरी दे दी है। इस कार्यक्रम को एडीए यानी वैमानिक विकास एजेंसी उद्योगों की साझेदारी के साथ लागू करेगी, जिसमें निजी और पब्लिक सेक्टर की कंपनियों को समान अवसर दिए जाएंगे।
क्या है स्टील्थ फाइटर जेट?
AMCA भारत का स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट है। जिसे एयरफोर्स के लिए डिजाइन किया जा रहा है। यह विमान अत्याधुनिक तकनीकों से लैस होगा। इसमें सुपरक्रूज, उन्नत सेंसर, एआई तकनीक और स्टील्थ तकनीक जैसी खासियतें शामिल हैं। स्टील्थ तकनीक यानी ये विमान रडार बचने में माहिर होंगे। इनको दुश्मन आसानी से पकड़ नहीं पाएंगे। इसके अलावा ये विमान ध्वनि की गति से अधिक क्षमता के साथ उड़ान भरने में सक्षम होंगे।
भारत अपनी वायु शक्ति क्षमता को बढ़ाने के लिए एडवांस्ड स्टील्थ फीचर्स के साथ मीडियम वेट डीप पेनेट्रेशन फाइटर जेट विकसित करने की महत्वाकांक्षी एएमसीए परियोजना पर काम कर रहा है।
भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और एक मजबूत घरेलू एयरोस्पेस औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) प्रोग्राम निष्पादन मॉडल को मंजूरी दे दी है।
पांचवी पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमानों को डीआरडीओ की एडीए द्वारा विकसित किया जा रहा है। इसका लक्ष्य 2030 तक भारतीय वायुसेना को विश्वस्तरीय विमान देना है। विमान का वजन लगभग 25 टन होगा जोकि राफेल और सुखाई से छोटा और ज्यादा तेज होगा। ये विमान हवा से हवा और हवा से जमीन तक हमले करने में सक्षम होंगे। ये विमान कई लक्ष्यों को एक साथ ट्रैक करने में सक्षम होंगे।