asd अब भाजपा की निगाह सियासत के नए केंद्र मथुरा पर – tazzakhabar.com
Date: 13/03/2025, Time:

अब भाजपा की निगाह सियासत के नए केंद्र मथुरा पर

0

मुजफ्फरनगर 09 फरवरी। भाजपा और रालोद गठबंधन की तस्वीर साफ होने लगी है। अयोध्या में राम मंदिर बन जाने के बाद अब भाजपा की निगाह सियासत के नए केंद्र मथुरा पर है इसके अलावा दंगे के बाद सत्ता परिवर्तन का केंद्र माने जाने वाले मुजफ्फरनगर को भी लगातार दो चुनाव में जीत के बाद भाजपा हाथ से नहीं जाने देना चाहती। यही वजह है कि रालोद को दोनों ही सीटें देने से इन्कार कर दिया। बृहस्पतिवार को गठबंधन लगभग तय हो गया। रालोद ने मथुरा, मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर और अमरोहा सीट पर दावेदारी की थी। लेकिन भाजपा ने 2019 के चुनाव में हार वाली सीटें ही देने का प्रस्ताव रखा। जबकि बागपत और बिजनौर पर शुरूआत में ही सहमति बन गई थी। तीसरी सीट अमरोहा या कैराना भी रालोद के हिस्से में आ सकती है, हालांकि इस पर अभी अंतिम सहमति नहीं बनी है।

दोनों दलों में गठबंधन लगभग तय है मुजफ्फरनगर और मथुरा सीट पर भाजपा चुनाव लड़ेगी, जबकि बागपत और बिजनौर समेत तीन सीटें रालोद को मिलेंगी। एक राज्यसभा और एक एमएलसी भी रालोद के कोटे से बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

जयंत लड़ सकते हैं बागपत से चारू जा सकतीं हैं राज्यसभा
एनडीए के साथ गठबंधन होने पर चौधरी जयंत सिंह खुद बागपत से चुनाव लड़ सकते हैं। क्योंकि गठबंधन होता है तो वह पूरी तरह से सुरक्षित सीट हो जाएगी। जबकि राज्यसभा में चारू चौधरी को भेजा जा सकता है। हालांकि यह सब गठबंधन की घोषणा के बाद ही साफ हो सकेगा।

कार्यकर्ताओं को इंतजार करने का संदेश
रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर वह अभी तक चुप हैं कार्यकर्ताओं को बेचैनी को देखते हुए जिम्मेदार पदाधिकारियों के जरिए अभी इंतजार करने का संदेश दिया गया है। भाजपा और रालोद के बीच अगर गठबंधन हुआ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छपरौली में आने की संभावना है। आचार संहिता लगने से पहले यहां से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी किसानों के लिए हो सकती हैं।

12 तक एनडीए में शामिल होगा रालोदः राजभर
भाजपा रालोद के बीच सियासी संबंधों को लेकर अटकलबाजी के बीच सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि रालोद प्रमुख चौधरी जयंत 12 फरवरी को एनडीए में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने रालोद के गठबंधन की तिथि से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि 12 फरवरी के बाद सभी को पता चल जाएगा, बस इंतजार कीजीए विधानसभा भवन परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए सुभासपा प्रमुख ने तंज कसते हुए कहा कि अभी देखते जाइए, इंडिया गठबंधन में शामिल बहुत से दल एक-एक करके एनडीए में शामिल होंगे। सपा के कुछ लोग भी इधर आने वाले हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680