asd नवंबर 103 वर्षों में सबसे गर्म रहा, घटेंगे शीतलहर के दिन

नवंबर 103 वर्षों में सबसे गर्म रहा, घटेंगे शीतलहर के दिन

0

लखनऊ, 03 दिसंबर। बीते नवम्बर माह में औसत तापमान लखनऊ समेत यूपी के सभी जिलों में सामान्य से अधिक रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि दिसम्बर में भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है। खासतौर पर लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, बस्ती में तापमान सामान्य से काफी अधिक जा सकता है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार दिसम्बर माह शीतलहर के दिन भी सामान्य से कम रहेंगे।

औसत रूप से माना गया है कि दिसम्बर के दौरान छह दिन शीत लहर चलती है। इस लिहाज से दो से तीन दिन की कमी आने का पूर्वानुमान है। शीत लहर के इस माह दिन घट कर दो या तीन हो सकते हैं। मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक और विश्लेषक अतुल सिंह के अनुसार नवम्बर देश के उत्तर पश्चिम हिस्से में सबसे गर्म रहा। बीते 103 वर्षों के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार माह के दौरान अलग-अलग दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान ने सर्वाधिक स्तर को छुआ है। दिसम्बर में पश्चिमी विक्षोभ आएगा भी तो यूपी तक असर कम रहेगा।

बंगाल की खाड़ी में आए तूफान ‘फेंगल’ ने हवा की दिशा बदल दी है। अभी हल्की-फुल्की उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इसके चलते दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान का असर अभी बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, वर्ष 1901 से 2024 के बीच इस साल नवंबर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान का औसत से अधिक रहा। दिसंबर में भी ठंड भी सामान्य से कम रहने का अनुमान जताया गया है। शीतलहर के दिनों की संख्या भी औसत से कम रहेगी।
प्रदेश के सभी जिलों में धूप खिलने की उम्मीद जताई गई है। आसमान साफ रहने के कारण दिन के तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी की संभावना जताई गई है। सोमवार को भी प्रदेश के विभिन्न इलाकों में दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं चलीं। सोमवार को प्रयागराज और उरई में सबसे अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रेकॉर्ड किया गया। वहीं, अयोध्या और सुल्तानपुर में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, ठंड न बढ़ने के बाद भी लखनऊ में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680