asd एक लाख का इनामी कुख्यात अपराधी एनकाउंटर में ढेर, एके-47 और पिस्टल बरामद – tazzakhabar.com
Date: 19/04/2025, Time:

एक लाख का इनामी कुख्यात अपराधी एनकाउंटर में ढेर, एके-47 और पिस्टल बरामद

0

जौनपुर 02 जुलाई। यूपी के जौनपुर में बदलापुर के शाहपुर गोशाला के पास मंगलवार की भोर में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया। उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। मृत बदमाश की शिनाख्त मऊ जिले के सरायलखंसी के नरई इमिलिया निवासी कुख्यात 35 वर्षीय सुमित कुमार सिंह उर्फ मोनू चवन्नी के रूप में हुई। उस पर एक लाख रुपए का पुरस्कार घोषित था।

मिले सुराग पर एसटीएफ, बदलापुर थाना व स्वाट की संयुक्त टीम वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदलापुर के सरोखनपुर में मुस्तैदी से संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग में जुट गई। इसी दौरान आई तेज रफ्तार बोलेरो को रुकने का संकेत दिया। उस पर सवार बदमाश पुलिस टीम पर गोलियां चलाते हुए शाहगंज मार्ग पर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर लिया।

करीब चार किलोमीटर दूर शाहपुर में पीली नदी पुल से बदमाशों ने बोलेरो दुगौली खुर्द की तरफ मोड़ दिया। शाहपुर में ही गोशाला के पास बोलेरो मिट्टी में फंस गई। घिर जाने पर बदमाश बोलेरो से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश सिर में गोली लगने से धराशायी हो गया। उसके साथी भागने में सफल हो गए। मौके पर पुलिस को एके-47 राइफल, नाइन एमएम की पिस्टल, खोखे व कारतूस मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास था और उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, बलिया और जौनपुर तथा बिहार के कुछ जिलों में कुल 24 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। उस पर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। शर्मा ने बताया कि एसटीएफ और पुलिस को बदलापुर क्षेत्र में सुमित सिंह की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि संयुक्त टीम ने जब मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने टीम पर गोलियां चला दीं और इस दौरान जवाबी कार्रवाई में सिंह को गोली लगी। उन्होंने बताया कि सिंह को पास के ही स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान सुमित सिंह के दो साथी भाग गए। उनकी तलाश की जा रही है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680