asd नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संभाला कार्यभार

नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संभाला कार्यभार

0

नई दिल्ली 19 फरवरी। नए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने आज बुधवार (19 फरवरी, 2025) को अपना पदभार संभाल लिया है. उन्होंने राजीव कुमार की जगह ये पद संभाला है. वो अगले 4 साल तक इस पद पर रहेंगे. इसके साथ ही उनके सामने कई तरह की चुनौतियां भी हैं, जिसमें विपक्ष का विश्वास हासिल करना प्रमुख है. वहीं, चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने भी अपना पद संभाल लिया है.

पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए पहला कदम मतदान है. इसलिए भारत का प्रत्येक नागरिक जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है, उसे मतदाता बनना चाहिए और हमेशा मतदान करना चाहिए. भारत के संविधान, चुनावी कानूनों, नियमों और उसमें जारी निर्देशों के अनुसार भारत का चुनाव आयोग मतदाताओं के साथ था, है और हमेशा रहेगा.

ज्ञानेश कुमार के 4 साल के कार्यकाल के दौरान 20 राज्य और 1 एक केंद्रशासित प्रदेश (पुडुचेरी) में चुनाव होंगे। शुरुआत बिहार से होगी और अंतिम चुनाव मिजोरम में होगा। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान जम्मू-कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद निर्णय को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और 15 मार्च, 2024 को निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था। वे 1988 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

उन्होंने कानपुर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक पूरा करने के बाद आईसीएफएआई में बिजनेस फाइनेंस और अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय के एचआईआईडी में पर्यावरण अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। उन्होंने केरल सरकार में एर्णाकुलम के सहायक जिलाधिकारी, अडूर के उपजिलाधिकारी, एससी/एसटी के लिए केरल राज्य विकास निगम के प्रबंध निदेशक, कोचीन निगम के नगर आयुक्त के अलावा अन्य पदों पर भी काम किया है। केरल सरकार के सचिव के रूप में ज्ञानेश कुमार ने वित्त संसाधन, फास्ट-ट्रैक परियोजनाओं और लोक निर्माण विभाग जैसे विविध विभागों को संभाला। भारत सरकार में उन्हें रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव एवं अतिरिक्त सचिव, संसदीय कार्य मंत्रालय में सचिव और सहकारिता मंत्रालय में सचिव के रूप में काम करने का भी अनुभव है।

ज्ञानेश कुमार के अलावा विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे हरियाणा के मुख्य सचिव और 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। विवेक जोशी (58) का जन्म 21 मई 1966 को हुआ था और वह 2031 तक निर्वाचन आयोग में कामकाज संभालेंगे। वहीं, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू अपने पद पर बने रहेंगे।

बताते चले कि बीते सोमवार देर रात केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति की बैठक के कुछ ही घंटों बाद ज्ञानेश कुमार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया. सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया था. ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति 2023 के कानून के तहत की गई थी. इन नियमों के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्तों और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति राष्ट्रपति की ओर से एक चयन समिति की सिफारिश पर की जाती है, जिसमें अध्यक्ष के तौर पर पीएम मोदी, पीएम की ओर से नामित कैबिनेट मंत्री – अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता शामिल हैं.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680