asd सपा के पूर्व विधायक का भतीजा और आइपीएस का साला गिरफ्तार

सपा के पूर्व विधायक का भतीजा और आइपीएस का साला गिरफ्तार

0

एटा 26 जुलाई। एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने गुरुवार को गौतमबुद्धनगर से 25 हजार के इनामी पुष्पेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। वह चार साल से डकैती और छेड़छाड़ के मुकदमे में एटा से वांछित चल रहा था। पुष्पेंद्र सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर यादव का भतीजा और आइपीएस (डीआइजी) धर्मेंद्र यादव का साला है। उसकी मां रेखा यादव एटा की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। एसटीएफ ने पुष्पेंद्र को एटा पुलिस के सिपुर्द कर दिया। पुष्पेंद्र यादव के पिता और एक ताऊ जेल में बंद हैं। गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसटीएफ के एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एटा के थाना जसरथपुर स्थित अमृतपुर रघुपुरा गांव निवासी पुष्पेंद्र यादव पुत्र जुगेंद्र यादव गौतमबुद्धनगर के बिसरख थाना क्षेत्र के चेरी कोटी मार्केट में फार्च्यूनर घूम रहा है। पुष्पेंद्र 2021 से एटा अलीगंज थाने से डकैती और छेड़छाड़ में वांछित है। एसटीएफ ने पुष्पेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया।

यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को जारी प्रेस नोट में बताया कि बुधवार की देर शाम पुष्पेंद्र को नोएडा से गिरफ्तार किया है। पुष्पेंद्र यादव लंबे समय से फरार था। दरअसल, एटा के सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव और उनके भाई पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पूर्व में दोनों के खिलाफ एटा में भू माफिया और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी हैं। दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही उनके कई प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चल चुका हैं। उनकी काफी संपत्ति को सीट लिया जा चुका हैं। संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई भी की जा जा चुकी है। दरअसल, 2017 में यूपी मे बीजेपी की सरकार आने के बाद इन दोनों भाइयों और इनके परिजनों पर अनगिनत मुकदमे दर्ज किए गए थे।

गिरफ्तार पुष्पेंद्र के बारे में पुलिस का कहना है कि वह फिलहाल सपा से एटा जिला पंचायत सदस्य है। पुष्पेंद्र सिंह यादव के पिता जुगेंद्र सिंह 2 बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। पुष्पेंद्र यादव की मां रेखा यादव अभी भी एटा जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। पुष्पेंद्र सिंह के ताऊ रामेश्वर सिंह यादव अलीगंज से 2 बार के विधायक रहे हैं। जुगेंद्र सिंह यादव करीब डेढ़ साल से एटा जेल और पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह करीब दो साल से अलीगढ़ की जेल में बंद हैं। जुगेंद्र सिंह यादव सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव के करीबी हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680