asd NCP नेता धनजंय मुंडे ने महाराष्ट्र के मंत्री पद से दिया इस्तीफा, सरपंच हत्याकांड में जुड़ा था नाम – tazzakhabar.com
Date: 27/03/2025, Time:

NCP नेता धनजंय मुंडे ने महाराष्ट्र के मंत्री पद से दिया इस्तीफा, सरपंच हत्याकांड में जुड़ा था नाम

0

मुंबई 04 मार्च। महाराष्ट्र के बीड में सरपंच हत्या मामले में NCP अजित पवार गुट के विधायक और मंत्री धनंजय मुंडे ने इस्तीफा सौंप दिया है। महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने मुंडे से इस्तीफा मांगा था। उन्होंने इसके लिए NCP प्रमुख अजित पवार और पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल से भी बातचीत की थी।

धनंजय मुंडे के PA प्रशांत जोशी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर जाकर उनको इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे में उन्होंने मंत्री पद छोड़ने के लिए बीमारी का हवाला दिया है। CM फडणवीस ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने आज अपना इस्तीफा दे दिया है। मैंने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए इसे राज्यपाल को भेज दिया है।”

मुंडे महाराष्ट्र सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री थे। आरोप है कि बीड में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में मुंडे के करीबी वाल्मीक कराड का हाथ है। SIT ने कराड को हत्या का मास्टरमाइंड बताया है।

हत्या से जुड़ी तस्वीरें अब सामने आई हैं। इसमें आरोपी लाठी-डंडों से सरपंच को पीटते दिख रहे हैं। इसके बाद उन्होंने सरपंच के कपड़े उतारे, उन पर पेशाब की। ये सभी वीडियोज आरोपियों ने अपने फोन से रिकॉर्ड किए थे।

सरपंच संतोष देशमुख मर्डर केस में करीबी वाल्मीक कराड का नाम आने के बाद धनंजय मुंडे लगातार घिरे हुए थे। सरपंच की हत्या दिसंबर 2024 में हुई थी। उन्हें ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली की कोशिश को विफल करने के प्रयास को लेकर अगवा किया गया था। इस दौरान उनकी हत्या कर दी गई। हत्याकांड में SIT ने वाल्मीक कराड, सुदर्शन घुले, प्रतीक घुले, विष्णु चाटे, सुधीर सांगले और कृष्णा अंधले (फरार) को आरोपी बनाया है। मामले में वाल्मीक कराड समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

वाल्मीक कराड और उसके 6 गुर्गों को पिछले साल दिसंबर में महाराष्ट्र पुलिस ने मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट, 1999) के तहत गिरफ्तार किया था। संतोष देशमुख हत्याकांड की जांच कर रही महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम ने 1 मार्च को मामले में चार्जशीट दाखिल किया था।

चार्जशीट का एक हिस्सा 3 मार्च को मीडिया में वायरल हो गया, जिसमें वाल्मीक कराड के साथियों द्वारा संतोष देशमुख की हत्या करने की तस्वीरें दिखाई गईं। तस्वीरों के मीडिया में आने के बाद फडणवीस ने अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, NCP महाराष्ट्र प्रमुख सुनील तटकरे के साथ बैठक की।

SIT की चार्जशीट में कराड के बाद सुदर्शन घुले को आरोपी नंबर दो बताया गया है। वह 10 साल से अधिक समय तक बीड और पड़ोसी इलाकों में एक्टिव रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही 11 आपराधिक मामले चल रहे हैं। आरोप पत्र में उसे ‘गैंग लीडर’ बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक घुले ने कराड से कहा था कि यदि बीड के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख को रास्ते से नहीं हटाया गया, तो उनका एक्सटॉर्शन का धंधा चौपट हो जाएगा।

दावा- दो करोड़ की वसूली रोकने पर सरपंच की हत्या सूत्रों के मुताबिक SIT की चार्जशीट में वाल्मीक कराड बीड सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का मास्टरमाइंड था। कराड ने बीड में मौजूद एक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के भूमि अधिग्रहण अधिकारी से ₹2 करोड़ की फिरौती मांगी थी। संतोष ने इसका विरोध किया था। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। SIT ने सबूत के तौर पर आरोपियों से बरामद फोन कॉल की रिकॉर्डिंग और फोरेंसिक लैब द्वारा प्रमाणित CCTV फुटेज पेश किए हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680