asd मुजफ्फरनगर से मेरठ हाईवे बनेगा 6 लेन, मंसूरपुर-कूकड़ा मार्ग पर बनेगा पुल

मुजफ्फरनगर से मेरठ हाईवे बनेगा 6 लेन, मंसूरपुर-कूकड़ा मार्ग पर बनेगा पुल

0

मुजफ्फरनगर 25 दिसंबर। दिल्ली-दून हाईव मेरठ से मुजफ्फरनगर के बीच छह लेन बनाया जाएगा। इसके अलावा वहलना, मंसूरपुर, बिलासपुर और पीनना बाईपास पर ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डीएम उमेश मिश्रा की मौजूदगी में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिकारियों के साथ मंथन किया।
मंगलवार को लोक निर्माण गेस्ट हाउस में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, डीएम उमेश मिश्रा और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक राजकुमार सिंह ने हाईवे पर ओवरब्रिज, अंडरपास और अन्य मार्गों में आने वाली विभिन्न समस्याओं और उनके निराकरण के लिए तैयार की जा रही योजनाओं पर मंत्रणा की।

राज्यमंत्री ने बताया कि हाईवे को मेरठ तक छह लेन बनाया जाएगा। संधावली पुल का चौड़ीकरण किया जाएगा। उन्होंने परिवहन मंत्री से मुलाकात कर बिलासपुर कट पर एक ओवरब्रिज का निर्माण कराए जाने की मांग की थी।बताया कि उनके इस प्रस्ताव पर स्वीकृति की मोहर लग चुकी है। शीघ्र ही इस कार्य की निविदा ऑनलाइन आमंत्रित की जाएगी। इस कार्य के साथ-साथ संधावली पुल को दोनों ओर (रुड़की रोड-एटूजेड चौराहे तक व मेरठ रोड-गुप्ता रिजोर्ट के सामने तक) बढ़ाए जाने और मंसूरपुर में जडौदा, मेडिकल कॉलेज के पास ओवरब्रिज बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है।

राज्यमंत्री ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कूकड़ा-बिलासपुर चौक पर ओवरब्रिज बनाए जाने के टेंडर शीघ्र ही आमंत्रित किए जाएंगे। लगभग 40 हजार की आबादी वाले गांव कूकड़ा और बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रवासियों के आने-जाने के लिए इसी चौराहे से होकर हाईवे का उपयोग किया जाता है। जिससे यहां हर समय जाम लगा रहता है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी गजेंद्र सिंह, एसडीएम सदर निकिता शर्मा समेत एनएचआई के वरिष्ठ अधिकारीगण, लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680