asd पिता की हत्या में 10 साल के बेटे की गवाही से मां और प्रेमी को उम्र कैद की सजा

पिता की हत्या में 10 साल के बेटे की गवाही से मां और प्रेमी को उम्र कैद की सजा

0

बरेली 12 जुलाई। प्रेमी के सहयोग से पति की हत्या करने के आरोप में बरेली कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। छह वर्ष पुराने हत्याकांड में 10 वर्षीय बेटे ने गवाही दी थी। बेटे ने कोर्ट में कहा था कि मां मीना देवी (35) अक्सर घर आने वाला सोरन खेत के पेड़ बेचने के बहाने पिता जगदीश (40) गांव से बुलाकर ले गया था। बाद में मां लौट आई, लेकिन पिता के बारे में कुछ नहीं बताया। इस प्रकरण की विवेचना में दोनों को हत्या का दोषी माना गया।

जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता हेमेंद्र गंगवार ने बताया कि बालक समेत 9 गवाह पेश किए। अपर सेशन जज-तृतीय राकेश त्रिपाठी ने दोषी पत्नी मीना और उसके प्रेमी सोरन सिंह को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। फतेहगंज पश्चिमी (बरेली) मूल निवासी जगदीश पत्नी मीना देवी और छह बच्चों के साथ मजदूरी करने हिमाचल प्रदेश चले गए थे। वहां रामपुर निवासी सोरन सिंह भी मजदूरी करता था, इसलिए परिचय हो गया। पुलिस अनुसार, सोरन सिंह मीना से प्रेम संबंध हो गए थे। दोनों ने जगदीश की हत्या की साजिश रची। मीना ने पति जगदीश से कहा कि मीरगंज वाले खेत में पेड़ों की बिक्री कर दें ताकि कुछ रुपये मिल जाए। जगदीश ने उसकी बात में हामी भर दी।

सात जुलाई 2018 को मीना देवी और जगदीश गांव फतेहगंज पश्चिम जाने को तैयार हुआ तो बहाने से सोरन भी साथ हो लिया। वे तीनों खेत पर गए। वहां सोरन ने जगदीश की चाकुओं से गोद डाला। मौके पर ही मौत हो गई। मीना ने पुलिस को बताया कि पहले पति जगदीश को शराब पिलाकर बेसुध किया। इस बीच मीना ने पीटते हुए जगदीश को जमीन पर गिराया, पैर पकड़े जबकि सोरन ने उनके पेट में चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार दी, जिससे जगदीश की मौत हो गई। हत्या कर दोनों दोषी खेत से ही सीधे हिमाचल प्रदेश लौट गए।

इसके बाद 11 जुलाई 2018 को लाश मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जगदीश का फोटो दिखाकर आस-पास लोगों से जानकारी जुटाई। इसमें एक युवक ने बताया कि दो पुरुष और एक महिला खेत में देखे गए थे। पुलिस ने आशंका के आधार पर मीना की फोन डिटेल निकलवाई। इसमें पता चला दिन में कई बार सोरन सिंह से बात करती थी। सात से आठ जुलाई के बीच दोनों के फोन बंद थे। आशंका गहराने पर सर्विलांस टीम ने गहराई से जांच की, तब पता चला कि मीना का फोन एक बार मुरादाबाद में ऑन हुआ था। पूछताछ हुई तो कहने लगी कि हिमाचल प्रदेश में है। लोकेशन के सवाल पर मीना जवाब नहीं दे सकी। बाद में उसने स्वीकार किया कि पति शराब पीकर परेशान करता कि था, इसलिए प्रेमी सोरन के साथ मिलकर हत्या कर दी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680