asd एप्पल के नए सीओओ बने मुरादाबाद में जन्मे सबीह खान

एप्पल के नए सीओओ बने मुरादाबाद में जन्मे सबीह खान

0

नई दिल्ली 10 जुलाई। अमेरिकी कंपनियां भारतीय टैलेंट के मुरीद हो रही हैं। गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब Apple ने भी भारतीय टैलेंट पर भरोसा किया है और सबीह खान को अपना नया चीफ ऑफरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है। खान, जेफ विलियम्स की जगह लेंगे। कंपनी ने 8 जुलाई को एक बयान में कहा कि यह बदलाव एक “लंबे समय से तय उत्तराधिकार योजना” का हिस्सा है।

उत्तर प्रदेश से अमेरिका तक का सफर
सबीह खान का जन्म 1966 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। स्कूल की पढ़ाई के दौरान वह सिंगापुर चले गए और फिर आगे चलकर अमेरिका में बस गए। उन्होंने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डबल बैचलर डिग्री हासिल की और फिर रेन्सेलेयर पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट (RPI) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया।
सबीह खान की इस नियुक्ति ने भारत, खासकर उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का क्षण पैदा किया है। एक छोटे से शहर मुरादाबाद से निकलकर दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक के संचालन का नेतृत्व करना भारतीय प्रतिभा की वैश्विक स्तर पर पहचान को दर्शाता है।
सबीह ने अपने करियर की शुरुआत GE प्लास्टिक्स में की थी, जहाँ वह एप्लिकेशन डेवलपमेंट इंजीनियर और टेक्निकल लीडर की भूमिका में रहे। इसके बाद 1995 में उन्होंने Apple के प्रोक्योरमेंट डिपार्टमेंट में कदम रखा और तब से कंपनी के साथ जुड़े रहे हैं। 2019 में उन्हें Apple का सीनियर वॉइस प्रेसिडेंट बनाया गया। इस भूमिका में उन्होंने Apple की वैश्विक सप्लाई चेन का ठीक करने का काम किया। जिसमें प्लानिंग, खरीद, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और प्रोडक्ट सप्लाई शामिल है।

अब सबीह खान एप्पल के COO जेफ विलियम्स की जगह लेंगे, जो इस सालभर में रिटायर हो रहे हैं। सबीह इस महीने के अंत तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

एपल ने बयान में कहा कि खान इस महीने के अंत तक नए COO का पद संभालेंगे। जेफ विलियम्स अभी भी एपल के सीईओ टिम कुक को रिपोर्ट करते रहेंगे और कंपनी के डिजाइन व एपल वॉच टीम को देखेंगे। उनके रिटायर होने के बाद डिजाइन टीम सीधे टिम कुक को रिपोर्ट करेगी।

टिम कुक ने क्या कहा?
एपल के सीईओ टिम कुक ने सबीह खान की प्रशंसा करते हुए उन्हें कंपनी की सप्लाई चेन के मुख्य योजनाकारों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि खान ने उन्नत मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी के विकास और अमेरिका में उत्पादन इकाइयों के विस्तार में अहम भूमिका निभाई है।
कुक ने आगे कहा, “सबीह एक प्रतिभाशाली रणनीतिकार हैं। उन्होंने कंपनी की कार्बन फुटप्रिंट को 60% से अधिक घटाने में भी योगदान दिया है। वे अपने मूल्यों और संवेदनशील नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि वे एक बेहतरीन COO साबित होंगे।”

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680