asd मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बरार की अमेरिका में गोली मार कर हत्या

मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बरार की अमेरिका में गोली मार कर हत्या

0

नई दिल्ली 01 मई। कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार की मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि लॉरेंस गैंग के सबसे खास गुर्गों में शामिल गोल्डी को अमेरिका में गोलियों से भून दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उसकी हत्या की जिम्मेदारी उसके विरोधी गैंग के डल्ला-लखबीर ने ली है। हालांकि गोल्डी बरार की मौत की अधिकारिक पुष्ट अभी नहीं हाे सकी है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध के तौर पर गोल्डी बरार की पंजाब पुलिस के साथ अन्य राज्यों की पुलिस को भी तलाश थी। कुछ समय पहले ही केंद्र सरकार की ओर से गोल्डी को आतंकवादी घोषित किया था।

गोल्डी बरार को पूर्व में मूसेवाला हत्या का मुख्य संदिग्ध माना गया था। बाद में गोल्डी ने व्यक्तिगत रूप से हत्या करने की बात स्वीकार की। इसके पीछे उसने बताया था कि उसने 2022 में पंजाब में एक छात्र नेता की हत्या के प्रतिशोध के रूप में मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी।

मूसेवाला हत्याकांड के बाद गोल्डी को आतंकवादी घोषित किया गया था। गृह मंत्रालय की ओर से गोल्डी के बारे में कहा गया था कि सतविंदर सिंह, जिसे सतिंदरजीत सिंह या गोल्डी बरार के नाम से भी जाना जाता है, का संबंध बाबर खालसा आतंकवादी संगठन से था और उसने कई हत्याओं, हथियारों की अवैध तस्करी और चरमपंथी गतिविधियों में भी शामिल रहा।
गोल्डी बराड़ का जन्म 11 अप्रैल 1994 को शमशेर सिंह और प्रीतपाल कौर के घर हुआ। वह पंजाब के मुक्तसर साहिब का रहने वाला है। गोल्डी बराड़ के पिता पुलिस में कार्यरत थे। गोल्डी बराड़ के खिलाफ नेताओं का धमकी भरे फोन, फिरौती की मांग, कई हत्याओं की जिम्मेदारी लेने को लेकर मामले दर्ज हैं। गुरलाल बराड़ जो गोल्डी बराड़ का चचेड़ा भाई था, उसकी हत्या के बाद गोल्डी ने अपराध का रास्ता चुना और कई गैंगस्टर्स के संपर्क में आने लगा।

केंद्रीय मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसर गोल्डी बराड़ शार्प-शूटरों की आपूर्ति के अलावा सीमा पार से गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की तस्करी के अलावा हत्या करने के सभी सामानों की आपूर्ति करता था। इंटरपोल सेक्रेटेरिएट जनरल (आईपीएसजी), फ्रांस की ओर से गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका था। उसके खिलाफ 15 जून 2022 को लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। इसके बाद 12 दिसंबर 2022 को गोल्डी बराड़ के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। गोल्डी बराड़ साल 2023 में कनाडा के मोस्ट वांटेड की लिस्ट में 15 वें स्थान पर था। उसे हत्या, हत्या की साजिश, हथियार तस्करी के लिए पुलिस खोज रही थी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680