asd मौलाना तौकीर रजा ने किया सामूहिक धर्मांतरण कराने का ऐलान, बरेली प्रशासन से मांगी अनुमति

मौलाना तौकीर रजा ने किया सामूहिक धर्मांतरण कराने का ऐलान, बरेली प्रशासन से मांगी अनुमति

0

बरेली 16 जुलाई। मतांतरित युवक-युवतियों के सामूहिक निकाह के प्रस्तावित कार्यक्रम के दावे ने नई बहस छेड़ दी। सोमवार को इत्तेहाद-ए-मिल्लते काउंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि मतांतरण कर 23 हिंदू युवक-युवतियों ने निकाह की इच्छा जताई है। 21 जुलाई को प्रथम चरण में पांच युगल का सामूहिक निकाह कराएंगे। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है. इन जोड़ों में कुछ मध्य प्रदेश और बाकी यूपी के अलग-अलग जिलों के बताए जा रहे हैं.

इस पर नाथ नगरी सुरक्षा समूह के पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई। संगठन के इकाई अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता ने कहा कि इसके विरोध में मंगलवार को डीएम से मिलेंगे। वहीं, श्री शिरडी साईं सर्व देव मंदिर के महंत सुशील पाठक ने कहा कि श्रावण मास से पहले बरेली की शांतिभंग करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। प्रशासन ऐसे किसी भी कार्यक्रम की अनुमति न दे।

मौलाना तौकीर रजा खां ने सोमवार शाम को बिहारीपुर स्थित आवास पर प्रेसवार्ता की। तौकीर ने कहा कि 15 हिंदू लड़के व आठ लड़कियां संपर्क में हैं। इनमें अधिकतर पहले ही मतांतरण कर चुके। वे एक साथ (लिव इन रिलेशनशिप) रह भी रहे हैं।

उन्होंने कहा, लिव इन रिलेशनशिप को भले ही कोर्ट ने मान्यता दी है मगर, हमारी संस्कृति से इतर स्थिति होती है। कोई भी धर्म या समाज इसे स्वीकारता नहीं है। वे लोग सामूहिक निकाह के माध्यम से अपने जीवन को सार्वजनिक रूप से सामने लाना चाहते हैं।

तौकीर ने बताया कि प्रथम चरण में पांच युगल ने निकाह की इच्छा जताई है, यह कार्यक्रम खलील स्कूल में होगा। हिंदुओं के मतांतरण-सामूहिक निकाह पर विवाद खड़ा होगा? इस पर मौलाना ने कहा कि वे लोग बालिग हैं। पूर्व में कई मुस्लिम युवक-युवतियां भी मर्जी से मतांतरण कर चुके हैं, हमने कभी विरोध नहीं किया। हम कोई गैरकानूनी काम नहीं कर रहे हैं।

मौलाना बोले, दरगाह आला हजरत ने दो वर्ष पहले पाबंदी लगाई थी कि लालच या प्यार के चक्कर में इस्लाम कबूलने की इच्छा रखने वालों को मुसलमान नहीं माना जाएगा। अब परिस्थितियां देखकर उनकी मर्जी के अनुसार, सामूहिक निकाह कराया जा रहा।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680