लखनऊ 18 मार्च। यूपी के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 32 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। शासन के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय ने 32 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
हेमंत कुटियाल को पुलिस उप महानिरीक्षक सेनानायक, विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा, लखनऊ के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसएसएफ, लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है। वहीं शालिनी को पुलिस उपमहानिरीक्षक/सेनानायक, 41वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद से पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी अनुभाग, मुरादाबाद बनाया गया है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक सेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर में तैनात स्वप्निल ममगाई को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी अनुभाग, मेरठ बनाया गया है। वहीं डी. प्रदीप कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक सेनानायक, 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र से पुलिस उपमहानिरीक्षक/अतिरिक्त सचिव, उप्र पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
अरुण कुमार श्रीवास्तव को पुलिस उपमहानिरीक्षक/ सेनानायक, 10थी याहिनी पीएसी बाराबंकी से पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी अनुभाग, अयोध्या की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सूर्यकांत त्रिपाठी को पुलिस उपमहानिरीक्षक पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी से पुलिस उपमहानिरीक्षक, फायर सर्दिस मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है।
विकास कुमार वैद्य को पुलिस उपमहानिरीक्षक/सेनानायक, 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर से पुलिस उपमहानिरीक्षक, स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र, लखनऊ भेजा गया है। इसके अलावा राजेश कुमार सक्सेना को पुलिस पुलिस उपमहानिरीक्षक सेनानायक, सेनानायक, 25वीं वाहिनी पीएसी रायबेरली से पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस सुल्तानपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
सुनीता सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक/सेनानायक, 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर से पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। वहीं कमला प्रसाद यादव को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, उप्र, लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक, भ्रनिसं, उप्र, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। तेज स्वरूप सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक, कार्मिक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र, लखनऊ भेजा गया है। हृदेश कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी से पुलिस उपमहानिरीक्षक, ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।