asd महाराणा सांगा जयंती: रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में पहुंचे लाखों लोग, लहराई तलवारें

महाराणा सांगा जयंती: रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में पहुंचे लाखों लोग, लहराई तलवारें

0

आगरा, 12 अप्रैल। मेवाड़ के शासक महाराणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ क्षत्रिय समाज गुस्से में है। करणी सेना आज आगरा में राणा सांगा की जयंती मना रही है, जिसे रक्त स्वाभिमान सम्मेलन नाम दिया गया है। इसके लिए आगरा के ही गढ़ी रामी में 50 बीघे में पंडाल बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान और गुजरात से अब तक केसरिया साफा पहनकर करीब 60 से 80 हजार लोग पहुंच चुके हैं। 3 लाख लोगों के आने का दावा किया जा रहा है। दोपहर साढ़े 12 बजे पुलिस कार्यक्रम स्थल गढ़ी रामी पहुंच गई। यह देखकर करणी सेना के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और तलवारें-डंडे लहराने लगे। हालात बिगड़ते देख पुलिस को आयोजन स्थल से बाहर जाना पड़ा। मेवाड़ के शासक राणा सांगा की जयंती मनाने के लिए शनिवार को रक्त स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया। रैली में कई प्रदेशों से क्षत्रिय समाज के लोग आए।

पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। राणा सांगा की जयंती मनाने के लिए गढ़ी रामी में भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। बाइक और कारों से हुजूम उमड़ रहा है। हाथों में तलवार और बंदूकों के साथ यहां बड़ी संख्या में उमड़ रही भीड़ को देख पुलिस के पसीने भी छूट रहे हैं। गढ़ी रामी में 20 बीघे से अधिक जमीन पर चार फीट ऊंचा मंच और पंडाल खचाखच भर गया है। गढ़ी रामी में हो रही रक्तस्वाभिमान रैली में हिस्सा लेने के लिए शेर सिंह राणा पहुंच गए हैं। आयोजन स्थल पर अव्यवस्थाएं फैली हुईं हैं। आलम ये है कि शेर सिंह राणा को मंच तक पहुंचने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर कड़ा सुरक्षा पहरा लगाया गया है। गढ़ी रामी से ही पहले क्षत्रिय करणी सेना ने कूच कर सांसद के आवास पर हमला किया था। अब इस तरह की कोई अप्रिय घटना न हो, इसे लेकर पुलिस भी अलर्ट है।

एत्मादपुर के गढ़ी रामी में राणा सांगा की जयंती पर आगरा के साथ ही एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, मथुरा, कासगंज, अलीगढ़ सहित तमाम जिलों से लोग पहुंच चुके हैं। यहां बनाया गया पंडाल पूरा भर चुका है। राणा सांगा पर सपा सांसद के विवादित बयान को लेकर आक्रोश नजर आ रहा है। वहीं पुलिस भी अलर्ट दिखाई दे रही है। हालांकि कुछ जगह पुलिस द्वारा इन लोगों को आयोजन स्थल पर पहुंचने से रोकने का प्रयास भी किया जा रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है।

मंच के पास बनाई गई पार्किंग भी गाड़ियों से भर चुकी है। पेयजल के लिए टैंकर खड़े किए गए हैं। सम्मेलन में आने वाले वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज कट से पहुंच रहे हैं। बता दें शुक्रवार को पूरे दिन आयोजन समितियों से जुड़े पदाधिकारी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचते रहे। सम्मेलन के दौरान युवाओं की टोली व्यवस्था संभालने को तैनात रहेगी। भोजन की व्यवस्था भी है।

हाईवे की दुकानें बंद, बुलडोजर किए जब्त
सम्मेलन को लेकर पुलिस के निर्देशों के बाद हाईवे की दुकानों को बंद रखा गया है। कोई बुलडोजर लेकर न आए इसके लिए सभी जेसीबी मशीनों को पहले ही जब्त कर लिया गया है। सम्मेलन के दौरान हर गतिविधि की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सादा कपड़ों में भी पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियों के जवान यहां तैनात किए गए हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680