asd नकली नोट छापने में मदरसा प्रबंधक गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखकर छापते थे 100-500 के नोट

नकली नोट छापने में मदरसा प्रबंधक गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखकर छापते थे 100-500 के नोट

0

श्रावस्ती 02 जनवरी। श्रावस्ती में नकली नोट छापने में एक मदरसा प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है। वह मदरसे में नकली नोट छापता था। मदरसा प्रबंधक की 5 पत्नियां हैं। इनमें एक मदरसा टीचर है। वह नकली नोट इनको बांटता था, जो कि मार्केट और आसपास के शहरों में इसे खपाया करती थीं। बुधवार को पुलिस और एसओजी टीम ने नकली नोट छापने वाले इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने हरदत्त नगर गिरन्ट में लक्ष्मनपुर इलाके के एक मदरसे में छापेमारी की। यहां से 5 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छापेमारी में 34,500 रुपए के नकली नोट और 14,500 रुपए के असली नोट बरामद किए। साथ ही 1 प्रिंटर, 2 लैपटॉप, इंक की बोतलें जब्त की। पुलिस ने जिन 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनमें तीन बहराइच और दो श्रावस्ती जिले के हैं।

एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया- एक आरोपी को बहराइच से पकड़ा गया था। उसके पास से कुछ नकली नोट बरामद हुए। उनकी निशानदेही पर 4 अन्य को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से भी नकली नोट बरामद हुए। इनकी निशानदेही पर मल्हीपुर की मस्जिद जिसका नाम मदरसा फजरुलनबी हैं। उसके मैनेजर को पकड़ा गया। उसके पास से कलरफुल प्रिंटिंग मशीन बरामद हुई। इससे वह नकली नोट छापता था। रात के अंधेरे में गुटखा, सब्जी और जनरल स्टोर की दुकानों पर 100 और 500 के नोट चलाते थे।

एसपी ने बताया कि मुबारक अली उर्फ नूरी गैंग का सरगना है। उसकी पांच बीवियां हैं। वह अलग-अलग जगहों पर रहकर नकली नोट खपाने का काम करती हैं। इसकी एक पत्नी गंगापुर के मदरसा फैजुर्रनबी व दूसरी बहराइच शहर के जामिया नूरिया मस्जिद में शिक्षक है।

मदरसे के एक कमरे में नकली नोट छापने की पूरी मशीन लगा रखी थी। गैंग में जमील अहमद, धर्मराज शुक्ला, रामसेवक और अवधेश कुमार पांडेय हैं। जमील पर दो केस पहले से दर्ज हैं। जबकि रामसेवक पर बहराइच कोतवाली नगर में दो व नानपारा में एक मामला दर्ज है। अवधेश कुमार के खिलाफ सोनवा में और मुबारक अली पर गोंडा के खरगूपुर में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस में नकली नोट छापने के सरगना नूरी बाबा उर्फ मुबारक अली के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से प्रिंटर नकली नोट छापने वाली इंक, नकली नोट छापने के कागज और बड़ी संख्या में नकली नोट बरामद हुए हैं. वंही पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680